{"_id":"69d2a8302f9d0d5c050ae92e","slug":"muzaffarpur-bihar-news-fire-broke-out-in-village-due-to-lpg-gas-cilinder-blast-many-house-burnt-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4131742-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: एक के बाद एक सिलिंडर फटे, धमाकों से दहल उठा गांव; 18 से अधिक मकान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: एक के बाद एक सिलिंडर फटे, धमाकों से दहल उठा गांव; 18 से अधिक मकान जलकर खाक
Mon, 06 Apr 2026 08:38 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:38 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर के केशोपुर गांव में चूल्हे की चिंगारी और सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इसके चलते 18 घर जलकर राख हो गए और 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। दो जिलों की दमकल टीम ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दो जिलों की दमकल टीम ने आग बुझाई
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में रविवार की शाम एक छोटी-सी चिंगारी ने भयावह रूप धारण कर लिया। एक घर से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते पूरे मोहल्ले को अपनी चपेट में ले लिया और 18 से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस दौरान कई घरों में रखे घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी एक के बाद एक फटने लगे, जिससे आग और भयंकर होती चली गई। करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि इस पूरे हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दमकल की देरी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
डेढ़ दर्जन से अधिक घरों में लगी आग
रविवार की शाम गांव में सब कुछ सामान्य था और लोग अपने घरों में थे। तभी एक घर में चूल्हे से उठी चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैलती रहीं। जैसे ही आग पास के घरों तक पहुंची, उनमें रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक धमाके के साथ फटने लगे। इन धमाकों ने आग को और विकराल बना दिया और देखते ही देखते डेढ़ दर्जन से ज्यादा घर आग की भेंट चढ़ गए। पूरे गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
दमकल की मदद के लिए पहले वैशाली जिले के बालोगांव से बड़ा वाहन पहुंचा और बाद में मुजफ्फरपुर से भी गाड़ी आई। दोनों जिलों की संयुक्त टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सहायक अग्निशमन कर्मी ने बताया कि आग चूल्हे की चिंगारी और सिलेंडर के फटने से फैली तथा वाहनों को पहुंचने में ट्रैफिक जाम के कारण देरी हुई। हालांकि, आग पर काबू पाने में हुई इस देरी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना है कि अगर दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान इतना नहीं होता। अंचल अधिकारी को घटना से अवगत करा दिया गया है और क्षति के आकलन का काम शुरू कर दिया गया है।