Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : family arrived from mexico after 11 years to celebrate chhath puja today

बिहार: 11 साल बाद मैक्सिको से भारत लौटा परिवार, पहली बार अपने देश में छठ कर रहीं शिखा श्री

Sun, 15 Nov 2026 03:23 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2026 03:23 PM IST
सार

मैक्सिको में 11 साल से रह रहे मुजफ्फरपुर निवासी संजीव कुमार पत्नी और बेटी के साथ भारत पहुंचे हैं। पत्नी शिखा श्री पांच बार विदेश में छठ कर चुकी हैं। इस बार पहली बार अपने देश में परिवार के साथ पर्व मना रही हैं।

 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : family arrived from mexico after 11 years to celebrate chhath puja today
विदेश से छठ मनाने आईं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा देश ही नहीं, विदेशों में भी देखने को मिल रही है। इसी आस्था के चलते दक्षिण अमेरिकी देश मैक्सिको से 11 साल बाद संजीव कुमार अपनी पत्नी शिखा श्री और बेटी के साथ भारत पहुंचे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के अतरदाह पोखरिया पीर निवासी संजीव कुमार का पूरा परिवार इस बार अपने देश में छठ महापर्व मना रहा है। संजीव कुमार वर्ष 2015 में मैक्सिको गए थे। वह मैक्सिको सिटी में एक ऑटोमोबाइल कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और तभी से वहीं रह रहे हैं।

उनकी पत्नी शिखा श्री इससे पहले पांच बार मैक्सिको में छठ पूजा कर चुकी हैं, लेकिन इस बार वह पहली बार अपने देश में यह पर्व मना रही हैं। वह अपनी बहन के घर आई हैं और परिवार के साथ छठ मनाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन

पहली बार अपने देश में छठ, विदेश में पांच बार कर चुकी हैं पूजा
शिखा श्री बताती हैं कि इससे पहले वह मैक्सिको में ही छठ पूजा करती थीं। इस बार अपने देश में यह पर्व मनाने का मौका मिला है, जिसे लेकर वह काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि मैक्सिको में भी वह छठ पूजा के माध्यम से वहां के लोगों को बिहार की इस महान परंपरा और संस्कृति से परिचित करा चुकी हैं। मैक्सिको में छठ पूजा के दौरान 50 से 60 लोग शामिल होते थे। इनमें प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ मैक्सिको के स्थानीय लोग भी शामिल होते थे। एक बार उन्होंने भारतीय दूतावास के अधिकारियों को भी इस पर्व में आमंत्रित किया था। सभी ने छठ पूजा में भाग लिया और अगले दिन प्रसाद भी ग्रहण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में आईं मुश्किलें, छठी मैया की कृपा से सब हुआ आसान
शिखा श्री बताती हैं कि पहली बार विदेश में छठ पूजा करने के दौरान कुछ कठिनाइयां आई थीं, लेकिन छठी मैया की कृपा से धीरे-धीरे सब कुछ आसान होता चला गया। उन्होंने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मनाया। वह कार्तिक महीने की छठ पूजा के साथ चैती छठ भी कर चुकी हैं। उनका कहना है कि अब छठ पूजा किए बिना रहना मुश्किल लगता है। उन्हें विश्वास है कि छठी मैया की कृपा से हर काम आसानी से पूरा हो जाता है और उनकी कृपा सभी पर बनी रहती है।


पढ़ें: लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु, पटना में क्या हो रहा?

मैक्सिको में भी छठ की सामग्री जुटाने में नहीं हुई परेशानी
छठ पूजा के लिए जरूरी सामग्री को लेकर शिखा श्री बताती हैं कि मैक्सिको में भी फल और अन्य पूजन सामग्री आसानी से मिल जाती थी। वहां गन्ना, फल, हल्दी, मूली समेत ज्यादातर जरूरी चीजें उपलब्ध थीं। केवल पान के पत्ते मिलने में परेशानी होती थी, लेकिन उसका भी इंतजाम कर लिया जाता था।

छठ पूजा में अर्घ्य देने के लिए इस्तेमाल होने वाली डालिया और सूप की व्यवस्था भी किसी तरह कर ली जाती थी। उनका कहना है कि भारत में इन चीजों को लेकर कोई परेशानी नहीं होती। यहां छठी मैया की कृपा से पर्व की सभी तैयारियां आसानी से पूरी हो जाती हैं।

संजीव कुमार बोले- छठी मैया की कृपा से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि
संजीव कुमार बताते हैं कि छठी मैया की कृपा से उनके परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी हुई है। इस महान परंपरा वाले पर्व का भारत में विशेष महत्व है। छठ के दौरान ऐसा लगता है कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है और हर कोई श्रद्धा के साथ इस पर्व में शामिल हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति प्रेम और अपनी संस्कृति से जुड़ाव के कारण विदेश में रहते हुए भी अपने देश के इस महापर्व की याद आती थी। इस बार पूरा परिवार मिलकर भारत में छठ मना रहा है। यह सब छठी मैया की कृपा से संभव हुआ है। उनका कहना है कि समय के साथ छठ पूजा का महत्व और इसका विस्तार लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed