फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : driver died in road accident who purchage new bike two month ago

Bihar News: ड्यूटी से घर लौट रहे चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

Sat, 17 Jan 2026 04:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 17 Jan 2026 04:33 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहे एक चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : driver died in road accident who purchage new bike two month ago
सड़क दुर्धटना में चालक की मौत

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक चालक की मौत हो गई। मृतक अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां कोहराम मच गया।

विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी है मृतक
मृतक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय बलजीत दास के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, बलजीत दास पेशे से चालक था और रोजाना की तरह ड्यूटी कर घर लौट रहा था। हाल ही में उसने बैटरी से चलने वाली बाइक खरीदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Shivling : पुष्पवर्षा के बीच विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की पूजा हुई, बिहार सरकार लेकर पहुंचे सीएम नीतीश

मृतक के चाचा राजू कुमार दास ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर, एनएच-28 के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि बलजीत की मौत हो चुकी थी।

इस मामले में मोतीपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed