फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   World largest Shivling to be installed at Virat Ramayan Mandir Motihari Bihar News Mahavir Temple Updates

Bihar Shivling : पुष्पवर्षा के बीच विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की पूजा हुई, बिहार सरकार लेकर पहुंचे सीएम नीतीश

Sat, 17 Jan 2026 01:02 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Sat, 17 Jan 2026 01:02 PM IST
सार

Bihar News: आज का दिन बिहार के लिए खास है। यहां विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना हो गई। बड़ी संख्या में शिवभक्तों की भीड़ राम जानकी पथ पर पैदल बढ़ते हुए हर-हर महादेव का नारा लगाती रही। सीएम नीतीश भी पूरी बिहार सरकार लेकर दर्शन करने पहुंचे।

विज्ञापन
World largest Shivling to be installed at Virat Ramayan Mandir Motihari Bihar News Mahavir Temple Updates
सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विराट रामायण मंदिर और भी भव्य हो गया है। अब यहां महादेव विराजमान हैं और वह भी विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के स्वरूप में। शनिवार को इस विशाल शिवलिंग की स्थापना के समय जहां आसमान से पुष्पवर्षा हो रही थी, वहीं जमीन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी सरकार लेकर पहुंचे हुए थे। दोनों डिप्टी सीएम, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सूचना जनसंपर्क मंत्री... सब यहीं थे। 

विज्ञापन


पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित कैथवलिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर परिसर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना को लेकर पीठ पूजन का कार्य सुबह शुरू हुआ। परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालु हर-हर महादेव और जय श्री राम का नारा लगाते पहुंचते रहे। निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापित हो रहे शिवलिंग पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस ऐतिहासिक अनुष्ठान में महावीर मंदिर न्यास के सचिव  शायन कुणाल और उनकी पत्नी सांसद शांभवी चौधरी ने यजमान की भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 12 बजे कैथवलिया में उतरा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरकारी काफिला निकलने के बाद हेलीकॉप्टर से यहां पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगल गीतों से गूंज रहा परिसर, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
पीठ पूजन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास का इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। हजारों की संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। महिलाएं मंगल गीत गाती पहुंचीं। हर कोई इस दुर्लभ और ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनकर पुण्य का भागी बनने की कामना करता हुआ पहुंचा। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।

Trending Videos

World largest Shivling to be installed at Virat Ramayan Mandir Motihari Bihar News Mahavir Temple Updates
विराट शिवलिंग स्थापना दिवस समारोह। - फोटो : अमर उजाला

इस शिवलिंग का महत्व भी समझें
सहस्त्र शिवलिंगम की विशेषता है कि एक ही काले ग्रेनाइट पत्थर से तमिलनाडु के महाबलीपुरम में बनाया गया है। इसे बनाने में 10 साल लगे। 1008 शिवलिंग की कलाकृतियां इस विशाल शिवलिंग में दिखाई दे रही हैं, इसलिए इसे सहस्त्र शिवलिंगम का नाम दिया गया है। इसकी लंबाई 33 फीट और गोलाई 33 फीट है। इसका वजह 210 मीट्रिक टन है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार इस शिवलिंग पर जलाभिषेक, पूजा-अर्चना करने से 1008 शिवलिंग की पूजा का फल प्राप्ति होगा। मनवांछित फल मिलेगा। माघ की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को शास्त्रीय मान्यता के अनुसार भगवान शिवलिंग की उत्पत्ति हुई थी, इसी कारण से सहस्त्र शिवलिंगम की पीठ पूजन स्थापना आज की गई  है।

 

World largest Shivling to be installed at Virat Ramayan Mandir Motihari Bihar News Mahavir Temple Updates
सीएम नीतीश कुमार ने भी विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग का दर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

स्थापना दिवस समारोह के लिए थी अलग व्यवस्था
मोतिहारी पुलिस ने जाम की स्थिति और श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे, हालांकि उमड़ी भीड़ के कारण जाम फिर भी दिखा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर क्षेत्र और मुख्य मार्गों पर सात प्रमुख ड्रॉप गेट बनाए गए थे। साथ ही विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग की गई थी। कार्यक्रम स्थल तक सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस और प्रशासनिक टीमों की तैनाती की गई थी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा था कि वे यातायात नियमों का पालन करें, जिससे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed