फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :dozens bangal girl create ruckus beat up young and handed him over the police

Bihar : पश्चिम बंगाल से बिहार बुलाकर लड़कियों को ले जा रहे थे दबंग के अड्डे पर, मचा हंगामा तो खुली बात

Mon, 05 May 2025 07:40 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 05 May 2025 07:40 AM IST
सार

Bihar News : पश्चिम बंगाल से इवेंट के नाम पर लड़कियों के ग्रुप को बिहार बुलाया गया और उन्हें बुकिंग वाले कार्यक्रम की जगह किसी दबंग के अड्डे पर ले जाए जाने क बात आई तो हंगामा मच गया। ऐसा हंगामा मचा कि पुलिस को भी स्थिति संभालना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :dozens bangal girl create ruckus beat up young and handed him over the police
हंगामे के कारण काफी समय तक इलाके में माहौल गरमाया रहा।

विस्तार

मुज़फ्फरपुर शहर में उस समय अफरातफरी मच गई जब कोलकाता से आई कुछ लड़कियों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के बाद युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह घटना स्टेशन रोड से लेकर नगर थाना तक चर्चा का विषय बन गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

विज्ञापन

मारपीट और छेड़छाड़ की जांच कर रही पुलिस
बताया जा रहा है कि मामला एक इवेंट से जुड़ा है, जहां बुकिंग के अनुसार नहीं बल्कि किसी अन्य स्थान पर जबरन ले जाए जाने को लेकर लड़कियों ने विरोध जताया। कोलकाता से इवेंट में काम करने के लिए आई इन लड़कियों ने बताया कि उन्हें जिस जगह काम के लिए बुलाया गया था, वहां नहीं ले जाकर किसी अन्य स्थान पर ले जाया जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आयोजक द्वारा उनके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की गई। फिलहाल नगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

आरोप- कंप्रोमाइज करने का दबाव बना रहे थे
घटना के विरोध में लड़कियां स्टेशन रोड पर इकट्ठा हो गईं और आरोपित आयोजक की जमकर पिटाई की। यह दृश्य देख मौके पर अफरातफरी मच गई। लड़कियों का आरोप है कि रामदयालु नगर से आए एक दबंग आयोजक ने उन्हें जबरन अपने साथ चलने को कहा। जब उन्होंने इनकार किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। लड़कियों ने यह भी आरोप लगाया कि आयोजक उन्हें "कंप्रोमाइज" करने के लिए दबाव बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इवेंट लड़कियों का हंगामा

इवेंट कंपनी की लड़कियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed