फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur makar sankranti baba garibnath temple tilkut mahashringar news

Bihar News: लाई-तिलकुट से सजे बाबा गरीबनाथ, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर

Thu, 15 Jan 2026 02:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Jan 2026 02:13 PM IST
सार

मकर संक्रांति के अवसर पर मुजफ्फरपुर में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। बाबा गरीबनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी मौजूदगी रही और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया गया। विशेष अनुष्ठानों और श्रृंगार ने भक्तों की आस्था को और प्रगाढ़ किया।

विज्ञापन
muzaffarpur makar sankranti baba garibnath temple tilkut mahashringar news
मकर संक्रांति पर बाबा का महाश्रृंगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देशभर में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में बाबा गरीबनाथ का लाई, तिल और तिलकुट से भव्य महाश्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बाबा गरीबनाथ मंदिर में सनातन सेवार्थ बिहार की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर बाबा का 101 किलो लाई और तिलकुट से महाश्रृंगार कराया गया। इससे पूर्व बाबा गरीबनाथ का विशेष ध्यान, पूजन और स्नान कराया गया। इस दौरान पुजारी आशुतोष पाठक उर्फ डाबर बाबा एवं पंडित अभिषेक पाठक ने विधि-विधान से भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन संपन्न कराया, जिसके उपरांत लाई और तिलकुट से महाश्रृंगार किया गया।

विज्ञापन

महाश्रृंगार के बाद धूप-दीप के साथ बाबा गरीबनाथ की आरती की गई। बाबा के इस अद्भुत और अलौकिक महाश्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे और भक्तिभाव से दर्शन-पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पढ़ें- छात्रा अपेक्षा की रहस्यमय मौत: शव के पोस्टमार्टम में गोली लगने का संदेह, परिजनों के बयान जांच के घेरे में; बताया क्या था?

इस अवसर पर सनातन सेवार्थ के संयोजक प्रभात मालाकार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर बाबा गरीबनाथ का लाई, तिल और तिलकुट से श्रृंगार किया जाता है, ताकि बिहारवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और मिठास बनी रहे।

वहीं पंडित आशुतोष पाठक उर्फ डाबर बाबा ने कहा कि किसी भी पर्व पर सबसे पहले अपने आराध्य देव को भोग अर्पित करने की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत पहले बाबा गरीबनाथ को लाई और तिलकुट का भोग लगाया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु मकर संक्रांति का पर्व सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और विरासत का महापर्व है, जिसकी महिमा दूर-दूर तक फैले, हमारी संस्कृति सुरक्षित और समृद्ध रहे तथा लोग इस पर्व को उत्साह और आनंद के साथ मनाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed