फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :criminals broke atm and looted lakh rupee also broke cctv camra police investigate

Bihar: ब्लैक स्कॉर्पियो से पहुंचे बेखौफ बदमाशों ने एटीएम काटा, उड़ाए दो लाख से ज्यादा रुपये; CCTV भी तोड़ा

Thu, 07 Aug 2025 02:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 07 Aug 2025 02:33 PM IST
सार

Bihar: घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई, जब बाजार खुला और स्थानीय लोगों की नजर टूटी हुई एटीएम मशीन पर पड़ी। मशीन के कई पार्ट्स बाहर बिखरे हुए थे और कैश बॉक्स गायब था।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :criminals broke atm and looted lakh rupee also broke cctv camra police investigate
एटीएम मशीन तोड़ लाखों रुपए उड़ाए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के तुर्की थाना क्षेत्र स्थित तुर्की बाजार में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक निजी बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये उड़ा लिए। घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, तीन की संख्या में पहुंचे बदमाश ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो से आए थे। इनमें से दो बदमाश एटीएम के अंदर घुसे, जबकि तीसरा बाहर गाड़ी में मौजूद रहा। अंदर घुसे बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा, फिर गैस कटर की मदद से एटीएम के कैश बॉक्स को काटकर उसमें रखे करीब ₹2.03 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। बदमाश एटीएम मशीन के अहम हिस्सों को भी क्षतिग्रस्त कर गए।

विज्ञापन


पढ़ें:  मुजफ्फरपुर के विशाल कुमार ने बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, एक साल पहले हुए थे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई, जब बाजार खुला और स्थानीय लोगों की नजर टूटी हुई एटीएम मशीन पर पड़ी। मशीन के कई पार्ट्स बाहर बिखरे हुए थे और कैश बॉक्स गायब था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तुर्की थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी सूचित किया गया है ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।

थाना प्रभारी राहुल रंजन ने बताया कि यह घटना तड़के करीब 3 बजे की है। बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से एटीएम को काटा और कैश बॉक्स को स्कॉर्पियो में लोड कर फरार हो गए। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान कर उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर एटीएम लूट गिरोह की सक्रियता को उजागर किया है और जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed