फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Vishal Kumar of Muzaffarpur won gold medal in Bihar State Shooting Championship

Bihar: मुजफ्फरपुर के विशाल कुमार ने बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, एक साल पहले हुए थे घायल

Thu, 07 Aug 2025 02:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Aug 2025 02:26 PM IST
सार

Bihar: 25 वर्षीय विशाल कुमार ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि एक वर्ष पूर्व वह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, लेकिन हौसले को टूटने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैंने चोट से उबरने के बाद तुरंत वापसी की तैयारी शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन
Bihar: Vishal Kumar of Muzaffarpur won gold medal in Bihar State Shooting Championship
विशाल कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सरैया नगर पंचायत निवासी और पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोज भारती के पुत्र विशाल कुमार ने बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रौशन कर दिया है। उन्होंने 25 मीटर सेंटर फायर .32 पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, जबकि 25 मीटर .22 पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 1 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी, जिसका समापन बीते बुधवार को हुआ। राज्य स्तरीय इस आयोजन में पटना और कल्याण बिगहा में मुकाबले हुए, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से 550 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप का उद्घाटन ओलंपिक पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह ने किया था। प्रतियोगिता में सिवान, पटना और भागलपुर जिले के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


पढ़ें:  रक्षाबंधन को लेकर गया के बाजारों में राखियों की रौनक, बहनों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद भी नहीं टूटा हौसला

25 वर्षीय विशाल कुमार ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि एक वर्ष पूर्व वह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, लेकिन हौसले को टूटने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैंने चोट से उबरने के बाद तुरंत वापसी की तैयारी शुरू कर दी थी और आज मेहनत रंग लाई है। यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मैंने राज्य और जिले का नाम रोशन किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है और बिहार के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विशाल ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान कई वरीय अधिकारी और पूर्व खिलाड़ियों ने आकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे मनोबल और बढ़ा। विशाल की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार में, बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed