{"_id":"6a11f6bd464e7aebcc035706","slug":"muzaffarpur-bihar-news-criminal-looted-gold-from-gold-merchant-who-returning-home-after-closing-his-shop-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4316776-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेखौफ अपराधियों का तांडव, आभूषण कारोबारी के बेटे पर हमला कर लाखों के गहने लूटे; इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेखौफ अपराधियों का तांडव, आभूषण कारोबारी के बेटे पर हमला कर लाखों के गहने लूटे; इलाके में दहशत
Sun, 24 May 2026 07:36 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 07:36 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर के कांटी इलाके में बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी के बेटों को घेरकर 3-4 लाख के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर एक युवक को घायल कर दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसाई से लाखों की लूट
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कांटी प्रखंड के पानापुर करियात थाना क्षेत्र में शनिवार रात आभूषण कारोबारी से हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार करीब आधा दर्जन अपराधियों ने कारोबारी के बेटे को घायल कर करीब 3 से 4 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, पारसनाथ ज्वेलर्स के प्रोपराइटर के पुत्र धीरज कुमार और उनके भाई नीरज कुमार शनिवार रात अपनी दुकान बंद कर हरिदासपुर स्कूल रोड स्थित शेरुकाही चौक से घर मनपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया।
बैग से तीन से चार लाख रुपये थे
बदमाशों ने मारपीट करते हुए दोनों भाइयों से आभूषण से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने धीरज कुमार को घायल भी कर दिया। बताया जा रहा है कि लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये है। घटना की सूचना मिलते ही पानापुर करियात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। वारदात के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मोकामा! सोनू-मोनू गैंग ने सरपंच पति को बनाया निशाना
मामले को लेकर एसडीपीओ वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया है। पुलिस तकनीकी टीम की मदद से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।