फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : criminal looted five lakh form csp center owner return to home night

Bihar News: CSP केंद्र संचालक से 5 लाख की लूट, घर के पास ही हुई वारदात, इलाके में मची सनसनी

Sun, 12 Oct 2025 09:37 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Oct 2025 09:37 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुरी मुहल्ले में बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर सीएसपी केंद्र के संचालक से ₹5 लाख की लूट की। लुटेरों ने हल्ला करने पर फायरिंग की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : criminal looted five lakh form csp center owner return to home night
घर के कदमों पर CSP केंद्र संचालक से लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बेखौफ लुटेरों ने हथियार के बल पर एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने सीएसपी केंद्र के संचालक से ₹5 लाख की लूट की और हल्ला करने पर फायरिंग की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह घटना जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुरी मुहल्ले में देर रात हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


पीड़ित चक्रेश कुमार जैन ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर रोड में उनके बेटे की पीएनबी की सीएसपी केंद्र है। हर दिन का कलेक्शन लेकर रात में घर लौटते हैं। घटना के दिन भी वे अपनी स्कूटी से लौट रहे थे।
विज्ञापन


पढे़ं: आरसीपी की बेटी लता को जनसुराज ने दिया टिकट, सुप्रीम कोर्ट में लीगल एडवाइजर हैं PK की प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान घर के पास की गली के मोड़ पर बाइक पर सवार दो बदमाश आए और कहा, “बैग लाओ, नहीं दोगे तो गोली मार देंगे।” इसके बाद बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। फिर एक और बाइक पर आए लुटेरों ने रुपयों का बैग और घर के लिए लाए सामान लेकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की।

पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि घटना देर रात करीब 10 बजे हुई। सीएसपी केंद्र के संचालक अपने कलेक्शन को लेकर घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। पुलिस अब अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed