फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :cattle dealer died in road accident auto driver flee away police investigate

Bihar: गाय खरीदने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम; चालक मौके से फरार

Thu, 31 Jul 2025 04:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 31 Jul 2025 04:51 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों ने बताया कि रवि कुमार मवेशी व्यापारी थे और तीन चक्का टेंपो से मवेशी खरीदने के लिए जा रहे थे। टेंपो की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया और यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :cattle dealer died in road accident auto driver flee away police investigate
पशु व्यापारी की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मवेशी व्यापारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान केशोपुर वार्ड संख्या 5 निवासी शत्रुध्न साह के 32 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब वह एक टेंपो से पास के गांव में गाय खरीदने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, रवि कुमार एक टेंपो पर सवार होकर गाय खरीदने जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक को ओवरटेक करने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित हो गया और कुछ ही दूरी पर पलट गया। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। इधर हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  एक ही रात में तीन घरों में लाखों की चोरी, खेत में बिखरे मिले सामान; दुकान से सिगरेट चुराकर पी गए चोर

स्थानीय लोगों ने बताया कि रवि कुमार मवेशी व्यापारी थे और तीन चक्का टेंपो से मवेशी खरीदने के लिए जा रहे थे। टेंपो की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया और यह हादसा हो गया।

सकरा थाना प्रभारी राजू कुमार पाल ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। चालक की तलाश की जा रही है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed