फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: bus ran over a child during cross road died driver escaped from the spot police are investigating

Bihar: तेज रफ्तार सरकारी बस ने मासूम को रौंदा, मौके पर मौत...चालक बस लेकर फरार; परिजनों में आक्रोश

Fri, 06 Jun 2025 04:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Jun 2025 04:38 PM IST
सार

Bihar: मासूम के चाचा संजय पासवान ने बताया कि हादसे के समय बच्चे का पिता मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर था। उन्होंने बताया कि बस चालक घटना के तुरंत बाद बस लेकर मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar news: bus ran over a child during cross road died driver escaped from the spot police are investigating
सरकारी बस ने मासूम को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

 जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में सरकारी बस की चपेट में आने से एक साढ़े तीन वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के सोमगढ़ मस्जिद, वार्ड नंबर 1 की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान अजय कुमार पासवान के पुत्र रॉकी कुमार (3.5 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया गया कि बच्चा अपने घर के बाहर बरामदे में खेल रहा था, इसी दौरान वह सड़क के किनारे पहुंच गया। तभी तेज रफ्तार से आ रही एक सरकारी बस ने उसे कुचल दिया।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बच्चा घर के पास खेल रहा था। उसी समय साहेबगंज से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही बस ने रॉकी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम के चाचा संजय पासवान ने बताया कि हादसे के समय बच्चे का पिता मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर था। उन्होंने बताया कि बस चालक घटना के तुरंत बाद बस लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मोतिहारी में स्कॉर्पियो की ठोकर से बालक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस बहुत तेज गति से चल रही थी और चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए इस घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही साहेबगंज थाना प्रभारी सिकंदर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। परिजनों के बयान और आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार बस चालक और बस की तलाश में पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed