फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari Bihar News 10 year old boy died after being hit by Scorpio, people blocked the road News Today

Bihar News: मोतिहारी में स्कॉर्पियो की ठोकर से बालक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Fri, 06 Jun 2025 04:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Jun 2025 04:30 PM IST
सार

Bihar: हादसे के बाद स्कॉर्पियो पर सवार लोग चालक को छोड़कर मौके से फरार हो गए। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और चालक को पकड़कर एक घर में बंद कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Motihari Bihar News 10 year old boy died after being hit by Scorpio, people blocked the road News Today
सड़क जाम करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के पकड़ीदयाल-ढाका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह घटना शिकारगंज थाना क्षेत्र के शिकारगंज और कठमालिया के बीच स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप हुई। मृतक की पहचान सिरौना पंचायत वार्ड संख्या-7 निवासी मोहम्मद महबूब आलम के पुत्र मोहम्मद दिलशान के रूप में हुई है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो पकड़ीदयाल से ढाका की ओर जा रही थी। उस पर सवार लोग बारात कर पटना से घोड़ासहन लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक को झपकी आ गई, जिससे स्कॉर्पियो का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े दिलशान को रौंदते हुए गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दिलशान की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद स्कॉर्पियो पर सवार लोग चालक को छोड़कर मौके से फरार हो गए। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और चालक को पकड़कर एक घर में बंद कर दिया। सूचना पर शिकारगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार और एएसआई सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सड़क लूट का मास्टरमाइंड सहित सात गिरफ्तार, नाले से चोरी की बाइक बरामद; जानें

बाद में चिरैया की सीओ आराधना कुमारी, चिरैया थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार तथा ढाका और कुंडवा चैनपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता राशि दिलाने का आश्वासन देकर लगभग एक घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कराया।

जाम के कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेजा गया है। शिकारगंज पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है, जो घोड़ासहन थाना क्षेत्र के अमवा टोला गांव की बताई जा रही है। मृतक दिलशान अपने छह भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी चार बहनें भी हैं। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed