{"_id":"698abea42d72d8d2f306dc12","slug":"muzaffarpur-bihar-news-bus-carry-children-on-bihar-tour-met-accident-hit-by-truck-driver-flee-away-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3935254-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बच्चों की बस ट्रक से भिड़ी, कई बच्चे घायल, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बच्चों की बस ट्रक से भिड़ी, कई बच्चे घायल, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 10 Feb 2026 02:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:17 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर जिले में बिहार भ्रमण पर निकली स्कूली बच्चों की बस पानापुर थाना क्षेत्र के रघई घाट रोड पर ट्रक से टकरा गई। टक्कर में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और बच्चों को चोटें आईं।
विज्ञापन
बच्चों की बस दुर्घटना का शिकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार भ्रमण पर निकली स्कूली बच्चों की बस मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के रघई घाट रोड के पास एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार बच्चों को चोटें आई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के महुआवा उर्दू विद्यालय के छात्र-छात्राएं बिहार दर्शन के लिए वैशाली गढ़ जा रहे थे। इसी दौरान रघई घाट रोड पर शिवहर की ओर जा रहे ट्रक से बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम थी, इसलिए कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। हालांकि, कुछ बच्चों को चोटें आईं। ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
ये भी पढ़ें- Rohini Acharya: 'महिलाओं के प्रति मानसिक-वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं नीतीश', विधानसभा में CM की किस बात पर भड़कीं रोहिणी?
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर पानापुर थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बच्चों को क्षतिग्रस्त बस से सुरक्षित निकालकर दूसरी बस में बैठाकर आगे के बिहार भ्रमण के लिए रवाना किया। पानापुर थाना प्रभारी ने बताया कि शिवहर जिले के बच्चे बिहार दर्शन के लिए निकले थे और इस दौरान यह दुर्घटना हुई। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।