फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Blade Attack Ex-Boyfriend Arrested for Hiring Assailant to Attack School Girl Over Personal Grudge

मुजफ्फरपुर में बॉयफ्रेंड ने रास्ते में छात्रा पर चलवाई ब्लेड: फिर शहर छोड़कर भागा, पुलिस ने पकड़ा तो खुला राज

Sun, 27 Sep 2026 01:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 01:05 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के बरूराज में परीक्षा देने जा रही छात्रा पर ब्लेड से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के अनुसार, छात्रा के पूर्व प्रेमी संजीत कुमार ने बदला लेने के लिए 5 हजार रुपये में हमलावर से हमला कराया था। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Blade Attack Ex-Boyfriend Arrested for Hiring Assailant to Attack School Girl Over Personal Grudge
बदले की भावना में कराया हमला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र में बीते दिनों स्कूल की परीक्षा देने जा रही छात्रा पर ब्लेड से हमला करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने भाड़े के हमलावर को कॉन्ट्रैक्ट देकर बदले की भावना में इस घटना को अंजाम दिलाया था। इस पूरी घटना को अंजाम देने का सौदा 5 हजार रुपये में तय हुआ था। पुलिस जांच में पता चला कि पिटाई से नाराज छात्रा के पूर्व बॉयफ्रेंड ने साजिश रची थी। घटना को अंजाम दिलवाने के बाद वह मोतिहारी चला गया था। पुलिस की पूछताछ में जेल भेजे गए हमले के मास्टरमाइंड संजीत कुमार ने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन


छात्रा से था प्रेम संबंध, चाचा-भाई ने कर दी थी पिटाई
जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी संजीत कुमार 12वीं पास है और वर्तमान में मोतिहारी में एक कंपनी में काम करता है। उसने बताया कि उसकी गांव की एक छात्रा से लंबे समय से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन

एक दिन छात्रा के चाचा और भाई ने दोनों को साथ देख लिया। इस बात की जानकारी से नाराज होकर उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान छात्रा का मोबाइल भी छीन लिया गया। इसके बाद से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई और इसी बात से संजीत नाराज था। पुलिस के अनुसार, यही घटना उसके जेहन में बदले की भावना के रूप में पनपती रही। इसके बाद उसने गांव के अपने दोस्त चंदन को 5 हजार रुपये देकर प्रेमिका पर हमला कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त ने भाड़े पर हमलावर बुलाया, छात्रा पर किया ब्लेड से हमला
पुलिस के मुताबिक, मामले में संजीत के दोस्त चंदन ने घटना को अंजाम दिलाने के लिए एक व्यक्ति को भाड़े पर बुलाया। इसके बाद उस हमलावर ने छात्रा पर ब्लेड से हमला किया। पुलिस अब चंदन और हमलावर की तलाश में छापेमारी कर रही है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।


ये भी पढ़ें-  10वीं-12वीं में फेल: पिता ने मारा ताना तो आईआईटी पहुंचे, आईपीएस मोहिबुल्लाह को अमेरिका देगा एशियन हीरो सम्मान

मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
इस पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य साजिशकर्ता संजीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसडीपीओ पश्चिमी एक सुचित्रा कुमारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर नाराजगी के कारण आरोपी ने घटना को अंजाम दिलाया था। उन्होंने बताया कि इस मामले के एक आरोपी और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब फरार दोनों अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। इनमें एक हमलावर और दूसरा इस साजिश में संजीत का सहयोग करने वाला आरोपी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed