{"_id":"68039d65184e719e00031c22","slug":"muzaffarpur-bihar-news-bike-rider-lost-control-fell-under-the-bridge-died-on-the-spot-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2851327-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बाजार जा रहा युवक बाइक सहित पुल से नीचे गिरा, पत्थर के बोल्डर सिर में लगने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बाजार जा रहा युवक बाइक सहित पुल से नीचे गिरा, पत्थर के बोल्डर सिर में लगने से हुई मौत
Sat, 19 Apr 2025 06:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 06:54 PM IST
सार
Youth Fell From Bridge: एक युवक घर से बाजार जा रहा था। जैसे ही वह पुल पर पहुंचा, वहां उसकी बाइक पुल से नीचे गिर गई। इस दौरान उसके सिर में पत्थर के बोल्डर से चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। पूरी घटना जिले के बोचहा थाना क्षेत्र इलाके के मझौली एनएच-523C के पास की एक मध्य विद्यालय की बताई गई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि वह बाइक से मझौली की ओर आ रहा था। ऐसे में ओवरटेक करने के दौरान बाइक पुल से नीचे जा गिरी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा है। वहीं, मृतक की पहचान अखिलेश कुमार उम्र करीब 37 वर्ष बहलोलपुर गांव बोचहा थाना क्षेत्र इलाके के रूप में किया गया है। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजन में चीत्कार मची हुई है। इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस घटना के बाद से मौके पर मृतक के परिजन पहुंचे और चीख पुकार मच गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिहार में DJ बजाने वालों से पुलिस ने भरवाया बांड, मामला एयरपोर्ट सुरक्षा से जुड़ा, तत्काल जान लें
विज्ञापन
पूरे मामले में ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि एक युवक अपनी बाइक से आ रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक बोचहा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। दुर्घटना के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, पत्थर के बोल्डर रखा गया था और सिर में गंभीर चोट लगने से घटना हुई है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में हुए हिंसा के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग