फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bank employees protest in Muzaffarpur demanding a five-day banking system, work completely stalled

Bihar: मुजफ्फरपुर में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग पर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, कामकाज पूरी तरह ठप

Tue, 27 Jan 2026 07:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Jan 2026 07:49 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर मुजफ्फरपुर में बैंक कर्मियों ने हड़ताल की। सभी सरकारी और निजी बैंकों में कामकाज ठप रहा। करोड़ों का लेन-देन प्रभावित हुआ और ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Bank employees protest in Muzaffarpur demanding a five-day banking system, work completely stalled
बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर देशभर में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में भी सभी सार्वजनिक और निजी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए, जिससे बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं।

विज्ञापन

 
बैंकों में ताले, लेन-देन ठप
हड़ताल के कारण शहर के सभी बैंकों में ताले लटके रहे। मिठनपुरा स्थित एसबीआई की आंचलिक शाखा में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन


बैंक कर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कई इलाकों में बंद रहीं बैंक शाखाएं
मुजफ्फरपुर शहर के पंकज मार्केट स्थित पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इमली चट्टी स्थित एसबीआई और फेडरल बैंक, जूरन छपरा रोड स्थित यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सहित कई शाखाओं में दिनभर ताले लगे रहे। विभिन्न बैंक कर्मचारी अपने-अपने संगठनों के पदाधिकारियों के साथ शाखाओं के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए।
 
ग्राहकों को हुई भारी परेशानी
बैंकों की हड़ताल और बंदी के कारण ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस, आरटीजीएस, मनी ट्रांसफर, पासबुक अपडेट, ऋण संबंधी कार्य और अन्य बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं।


बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

पढ़ें- Bihar News: पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग पर सड़क पर उतरे बैंककर्मी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
 
बैंक कर्मचारी नेता चंदन कुमार और सुरेश पांडेय ने दावा किया कि हड़ताल के चलते सभी बैंकों में करोड़ों रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि 22-23 जनवरी को बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संगठनों के बीच हुई बैठक में किसी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद आंदोलन का रास्ता अपनाया गया।
 
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
डिजीए स्टाफ संघ के नेता दीपक कुमार पासवान ने कहा कि कर्मचारियों की वार्ता अभी जारी है। यदि बातचीत सकारात्मक रही तो हड़ताल वापस ली जा सकती है, अन्यथा कर्मचारी आगे की रणनीति तय करने के लिए स्वतंत्र हैं और अनिश्चितकालीन धरना भी दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed