{"_id":"69788688198575414a0d025b","slug":"bank-employees-stage-a-strong-protest-in-ara-demanding-five-day-banking-patna-news-c-1-1-noi1443-3883405-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग पर सड़क पर उतरे बैंककर्मी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग पर सड़क पर उतरे बैंककर्मी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Tue, 27 Jan 2026 04:26 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 04:26 PM IST
सार
पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर आरा में बैंक कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ा और उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन
विस्तार
पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस लागू करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को बैंककर्मियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। भोजपुर जिले के आरा शहर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा कतीरा के सामने बैंककर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बैंक परिसर के बाहर बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्रित होकर अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट नजर आए।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे बैंककर्मियों ने कहा कि देश के कई सरकारी और निजी क्षेत्रों में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू है लेकिन बैंककर्मियों को अब भी छह दिन काम करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पहले ही पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की घोषणा की गई थी, बावजूद इसके अब तक इसे अमल में नहीं लाया गया है। बार-बार आश्वासन देकर बैंककर्मियों को गुमराह किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar News: सहरसा के चार खिलाड़ी बिहार टीम में चयनित, नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी यूनियनों के आह्वान पर की गई इस हड़ताल को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मियों का समर्थन मिला। कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इससे बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो सकती हैं।
वहीं लगातार चार दिनों से बैंकों में कामकाज प्रभावित रहने के कारण आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेनदेन, पासबुक अपडेट, चेक क्लीयरेंस और अन्य जरूरी कार्यों के लिए बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।