Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :another gas leak occurred in pipeline people fled their homes officials arrived

बिहार : जहां विस्फोट में युवक का सिर उड़ गया था, वहीं फिर PNG रिसाव, दहशत में घर छोड़ भागे लोग

Wed, 04 Nov 2026 03:03 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 03:03 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी मुख्य मार्ग पर पाइपलाइन विस्फोट की घटना के बाद बुधवार को एक बार फिर गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। गैस की गंध फैलते ही लोग घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। आईओसीएल के अधिकारियों के मुताबिक, पाइपलाइन की तकनीकी टेस्टिंग के दौरान रिसाव हुआ।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :another gas leak occurred in pipeline people fled their homes officials arrived
गैस पाइपलाइन रिसाव से हड़कंप

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी मुख्य मार्ग पर पाइपलाइन विस्फोट की घटना के खौफ से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि बुधवार को दिन में एक बार फिर गैस रिसाव की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान वातावरण में गैस की तीखी गंध फैलते ही मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए।

विज्ञापन


अपनी जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों की ओर भागने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हवा में गैस की गंध फैलते ही इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों का आरोप है कि गैस कंपनी की टीम रात से काम कर रही थी, लेकिन क्षतिग्रस्त चैंबर को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया था। इस कारण फिर से ऐसी घटना होने की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन

अगर टेस्टिंग हो रही थी तो प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं?
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर सुरक्षा मानकों के तहत टेस्टिंग की जा रही थी तो सड़क मार्ग और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया? टेस्टिंग वाले क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों से दूर जांच क्यों नहीं की गई, ताकि लोगों को इसकी जानकारी रहती और ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती? वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव और अन्य अधिकारियों ने लोगों से नहीं घबराने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईओसीएल के अधिकारियों का दावा- टेस्टिंग के दौरान हुआ रिसाव, घबराने की जरूरत नहीं
रिसाव को लेकर आईओसीएल के कर्मियों का कहना है कि पाइपलाइन की टेस्टिंग की जा रही थी, जिस कारण रिसाव हुआ। इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। वहीं, मौके पर मौजूद आईओसीएल के कई अधिकारियों के मुताबिक, गैस आपूर्ति दोबारा बहाल करने के लिए पाइपलाइन की तकनीकी टेस्टिंग चल रही थी। इसी दौरान रिसाव सामने आया।



ये भी पढ़ें- बिहार: नीतीश कमार से मिलने क्यों पहुंचे सम्राट चौधरी, बताया किनके सहयोग से बिहार को बनाएंगे विकसित?

तकनीकी विशेषज्ञों और फील्ड इंजीनियरों की टीम मौके पर तैनात रहकर पूरे नेटवर्क और प्रेशर प्वाइंट्स की गहन जांच कर रही है। सभी प्वाइंट्स की जांच की जा रही है। सुरक्षा मानकों की पुष्टि और पाइपलाइन की पूरी मरम्मत होने के बाद ही गैस आपूर्ति बहाल की जाएगी। फिलहाल गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है।

गैस पाइपलाइन रिसाव से हड़कंप

गैस पाइपलाइन रिसाव से हड़कंप

 

गैस पाइपलाइन रिसाव से हड़कंप

गैस पाइपलाइन रिसाव से हड़कंप

 

गैस पाइपलाइन रिसाव से हड़कंप

गैस पाइपलाइन रिसाव से हड़कंप

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed