फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : accused arrested for making objectionable remarks against bjp mla case filed from

Bihar : तेजस्वी यादव ने जिसे बताया आम आदमी, वह किस अपराध में हुआ गिरफ्तार; MLA का हमला चर्चा में

Sun, 10 May 2026 07:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 07:38 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में बीजेपी विधायक रंजन कुमार पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में पुलिस ने आरोपी मुकुंद तिवारी को गिरफ्तार किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और धमकी के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : accused arrested for making objectionable remarks against bjp mla case filed from
बीजेपी विधायक रंजन कुमार

विस्तार

मुजफ्फरपुर नगर के बीजेपी विधायक रंजन कुमार पर सोशल मीडिया में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकुंद कुमार उर्फ मुकुंद तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, जालसाजी और उत्पाद अधिनियम समेत कुल सात आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन

इस मामले की जानकारी एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से मिले आवेदन के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

दरअसल, 9 मई 2026 को विधायक रंजन कुमार ने मिठनपुरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि मुकुंद तिवारी ने उनकी तस्वीर का बिना अनुमति सोशल मीडिया पर इस्तेमाल कर आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी की। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह अपने सहयोगियों के साथ आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंचे, तब आरोपी पक्ष की ओर से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस शिकायत के आधार पर मिठनपुरा थाना कांड संख्या 136/26 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: घर में घुसकर मारपीट के आरोपों के बाद बीजेपी विधायक पर केस हुआ दर्ज, तेजस्वी यादव ने भी साधा निशाना

वहीं, मुकुंद तिवारी की पत्नी ने भी पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया कि बीजेपी विधायक रंजन कुमार अपने समर्थकों के साथ उनके घर पहुंचे और मारपीट की। आवेदन में 10 नामजद तथा 50 से 60 अज्ञात लोगों पर हंगामा और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में मिठनपुरा थाना कांड संख्या 137/26 दर्ज किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बीजेपी विधायक पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया और सरकार से कार्रवाई की मांग की।

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर विधायक की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में मुकुंद तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है। साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर किसी की तस्वीर या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट नहीं करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed