{"_id":"67dfbfe631bea91b7904b0c5","slug":"muzafafrpur-bihar-news-police-started-yogi-bulldozer-operation-on-the-house-of-the-absconding-criminal-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2754482-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार में चला 'योगी मॉडल' का बुलडोजर, अपराधियों के घर पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, दी ऐसी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार में चला 'योगी मॉडल' का बुलडोजर, अपराधियों के घर पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, दी ऐसी चेतावनी
Sun, 23 Mar 2025 05:43 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 05:43 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ में कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस कोर्ट के आदेश पर पूरे बिहार में योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर मॉडल को अपना कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
फरार अपराधियों के घर पर पुलिस ने चलाया बुल्डोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब बिहार पुलिस ने भी अपराधियों के खिलाफ ‘बुलडोजर मॉडल’ अपनाना शुरू कर दिया है। अपराध और अपराधियों पर सख्ती की नई मुहिम में अब बिहार में भी पुलिस का रूख सख्त हो गया है। इसी सिलसिले में मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है, जिसमें फरार अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News:ईद पर मायके बुलाने के बाद डांट पड़ी तो नवविवाहिता ने कर ली सुसाइड, प्रेम विवाह बना वजह; जानें
विज्ञापन
एसएसपी सुशील कुमार के सख्त निर्देश पर कार्रवाई
मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में औराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कई आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अब अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
अपराधियों में दहशत फैलाने की रणनीति
औराई थाना प्रभारी राजा सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब फरार आरोपियों के लिए इश्तेहार जारी करने के बाद भी जब वे कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं, तो कोर्ट के आदेश पर उनके घर की कुर्की-जब्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई न केवल कानून का पालन कराने के लिए जरूरी है, बल्कि अपराधियों में दहशत पैदा करने के लिए भी है, ताकि भविष्य में कोई अपराध करने से पहले सौ बार सोचे।
यह भी पढ़ें- सीवान बालिका गृह कांड:13 बच्चियों की फरारी से मचा हड़कंप, तीन कर्मी पर गिरी गाज; माले का विरोध प्रदर्शन तेज
बिहार में अपराधियों के लिए बदलता माहौल
बिहार पुलिस की इस नई रणनीति को ‘योगी मॉडल’ के रूप में देखा जा रहा है। इसमें अपराध करने वाले के खिलाफ सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनके आर्थिक और सामाजिक ढांचे पर भी सीधी चोट की जा रही है। इससे साफ संदेश दिया जा रहा है कि अब अपराध कर बच निकलना आसान नहीं होगा। ऐसे फरार अपराधी, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से छिपे हुए हैं, अब पुलिस की इस बुलडोजर कार्रवाई की जद में आ रहे हैं।
लोग इसे कानून के प्रति पुलिस की सख्ती और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के तौर पर देख रहे हैं। मुहिम का मकसद स्पष्ट है कि अपराध और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस।