फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Newly married woman commits suicide after being scolded by her parents for love marriage

Bihar News: ईद पर मायके बुलाने के बाद डांट पड़ी तो नवविवाहिता ने कर ली सुसाइड, प्रेम विवाह बना वजह; जानें

Sun, 23 Mar 2025 02:15 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Mar 2025 02:15 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतका के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत का असली कारण क्या था।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Newly married woman commits suicide after being scolded by her parents for love marriage
मृतका निशा खातून (फाइल) तथा मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम विवाह के बाद ससुराल में खुशहाल जीवन की उम्मीद लेकर पहुंची एक नवविवाहिता ने अचानक ऐसा कदम उठा लिया जिससे पूरा गांव सन्न रह गया। मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 20 वर्षीय निशा खातून के रूप में हुई है, जिसने बीते वर्ष प्रेम प्रसंग के चलते मो. रियाज से शादी की थी।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि निशा का अपने ही पड़ोस के युवक मो. रियाज से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। लेकिन इस विवाह को लेकर निशा के मायकेवाले शुरू से ही नाराज थे। उनकी इच्छा थी कि निशा की शादी किसी नौकरीपेशा युवक से हो, लेकिन बेटी ने प्रेमी के साथ विवाह कर उनका सपना तोड़ दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:तेज आंधी और बारिश में गिरी मकान की दीवार; महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ईद पर मायके बुलाने के बाद हुई तकरार
हाल ही में निशा को ईद के अवसर पर मायके बुलाया गया था, जहां उसे मायकेवालों की नाराजगी और डांट का सामना करना पड़ा। बताया गया कि परिवार के कुछ सदस्यों ने उसे प्रेम विवाह को लेकर ताने दिए और फटकार भी लगाई, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई। मायके से लौटने के कुछ ही दिन बाद उसने अपने ससुराल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

 
पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, जांच जारी
घटना की सूचना मिलने के बाद राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतका के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत का असली कारण क्या था।

यह भी पढ़ें- Bihar News:नहर में काले प्लास्टिक में मिला अर्ध निर्मित नवजात का शव, मचा हड़कंप; स्थानीय लोगों में गुस्सा
 
मायकेवालों ने नहीं की किसी पर शिकायत
अब तक इस मामले में मृतका के मायके वालों ने किसी को आरोपी नहीं बनाया है, न ही कोई लिखित शिकायत दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि अगर परिजन आवेदन देते हैं, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, घटना के बाद ससुराल पक्ष और गांव में शोक का माहौल है। निशा की असमय मौत से सभी स्तब्ध हैं और परिवार गम में डूबा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed