फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari News: Open bribery in Pradhan Mantri Awas Yojana, viral audio exposes housing assistant scam

Bihar News: प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का खुला खेल, वायरल ऑडियो से उजागर हुआ आवास सहायक का घोटाला

Mon, 17 Mar 2025 06:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 06:52 PM IST
सार

Motihari News: सिरौना पंचायत के सरपंच कुमार सौरभ ने कहा कि यह मामला न केवल व्यक्तिगत रिश्वतखोरी का है, बल्कि संपूर्ण प्रखंड कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है, क्योंकि इसमें ऑफिस तक रुपये पहुंचने की बात भी कही गई है।

विज्ञापन
Motihari News: Open bribery in Pradhan Mantri Awas Yojana, viral audio exposes housing assistant scam
आरोपी आवास सहायक धर्मेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के नाम पर रिश्वतखोरी का काला धंधा लगातार उजागर हो रहा है। सरकारी योजना के नाम पर पात्र लाभार्थियों से अवैध वसूली की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद चार आवास सहायकों पर विभागीय कार्रवाई की गई थी। लेकिन अब एक और नया मामला सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम पर फिर सवाल खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन

 
इस बार मामला चिरैया प्रखंड के सिरौना पंचायत से जुड़ा है। जहां आवास सहायक धर्मेंद्र कुमार और एक वार्ड सदस्य के बीच रिश्वत से जुड़ी बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल ऑडियो ने न सिर्फ आवास सहायक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया है कि योजना के लाभार्थियों को बिना पैसे दिए सूची में नाम जोड़ना मुश्किल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार में अब Ssb जवानों पर हमला:नोट तस्करी के आरोपियों को पकड़ने गए पांच जवान घायल, ग्रामीणों ने बनाया बंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Motihari News: Open bribery in Pradhan Mantri Awas Yojana, viral audio exposes housing assistant scam
प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला - फोटो : संवाद

वायरल ऑडियो में चौंकाने वाला खुलासा
वायरल ऑडियो में आवास सहायक धर्मेंद्र कुमार यह कहते सुने जा रहे हैं कि उन्होंने 110 लोगों का नाम जोड़ा है। लेकिन अब तक सिर्फ 40 से 50 हजार रुपये ही मिले हैं। बातचीत में वह यह भी स्वीकार करते हैं कि इसी राशि से उन्होंने दो मोबाइल फोन खरीदे हैं और ऑफिस का खर्च निकाला है। अब वह बचे हुए पैसे की मांग कर रहे हैं। यह बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बन गई है।
 
पंचायत सरपंच ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
इस मामले को लेकर सिरौना पंचायत के सरपंच कुमार सौरभ ने बीडीओ, एसडीओ, डीडीसी और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह मामला न केवल व्यक्तिगत रिश्वतखोरी का है, बल्कि संपूर्ण प्रखंड कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है, क्योंकि इसमें ऑफिस तक रुपये पहुंचने की बात भी कही गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar News:ग्रामीणों की पत्थरबाजी से दो महिला समेत तीन पुलिसकर्मी घायल; दो Fir के बाद 26 आरोपियों को भेजा जेल
 
जांच टीम गठित करने की प्रक्रिया शुरू
इस पूरे मामले पर सिकरहना के एसडीएम साकेत कुमार ने अमर उजाला से बात कर कहा कि वायरल ऑडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम का गठन किया जा रहा है, जो जल्द ही रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed