फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   motihari bihar News Police exposed the game of making fake petrol

Bihar: नेपाल से आने वाले तेल में केमिकल मिलाकर बनता था नकली पेट्रोल, पुलिस ने पूरे नेटवर्क का किया भंडाफोड़

Sat, 27 Dec 2025 02:34 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 02:34 PM IST
सार

Bihar: मोतिहारी में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर नकली पेट्रोल-डीजल बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि नेपाल से आने वाले तेल में केमिकल मिलाकर तैयार नकली तेल की कई इलाकों में सप्लाई होती थी।

विज्ञापन
motihari bihar News Police exposed the game of making fake petrol
मोतिहारी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में पुलिस ने अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर नकली पेट्रोल और डीजल बनाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर इस अवैध कारोबार को रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह सिंडिकेट नेपाल से भारत की ओर निर्यात होकर जा रहे तेल में केमिकल मिलाकर नकली पेट्रोल और डीजल तैयार करता था, जिसे छोटे-छोटे दुकानदारों के माध्यम से बाजार में खपाया जाता था।

विज्ञापन

पूरा मामला जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मझरिया गांव से जुड़ा है, जहां लंबे समय से नकली पेट्रोल-डीजल बनाने का खेल चल रहा था। तैयार किए गए नकली तेल की सप्लाई पश्चिमी चंपारण के सिरिसिया, बलथर, बैसाखवा, मैनाटांड सहित पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा, रक्सौल और सुगौली के ग्रामीण इलाकों में की जा रही थी।

विज्ञापन


पढ़ें: LNMU कुलपति संजय कुमार चौधरी को राजभवन की क्लीनचिट, PMO को भेजी रिपोर्ट; क्या था मामला?

विज्ञापन
विज्ञापन

मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को इस अवैध धंधे की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उनके निर्देश पर रामगढ़वा थाना, पालनवा थाना और रक्सौल थाना की पुलिस के साथ मोतिहारी से पहुंची स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से दर्जनों ड्रम में भरा तेल, तेल निकालने के पाइप, तेल भरने वाले जार और नकली तेल बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल जब्त किए गए।

पुलिस ने मौके से इस सिंडिकेट को संचालित करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed