फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari Bihar News Joint patrolling continues by the police of both the countries on the India Nepal border

Bihar: नेपाल सीमा के रास्ते संदिग्ध पाकिस्तानियों के घुसपैठ की सूचना, एसएसबी जवानों ने इलाके में बढ़ाई गश्ती

Tue, 27 May 2025 02:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोति्हारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोति्हारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 02:06 PM IST
सार

Bihar: भारत और नेपाल के बीच मोतिहारी जिले से सटी करीब 60 किलोमीटर लंबी सीमा है। यहीं से संदिग्ध आतंकियों के प्रवेश की आशंका जताई गई है, जिसके बाद से जांच अभियान को तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन
Motihari Bihar News Joint patrolling continues by the police of both the countries on the India Nepal border
एसएसबी और नेपाल पुलिस की टीम का संयुक्त अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच खुफिया एजेंसियों को नेपाल सीमा के रास्ते संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ की सूचना मिली है। इस इनपुट के बाद रक्सौल, महुआवा, घोड़ासहन सहित मोतिहारी जिले के विभिन्न सीमाई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान नियमित रूप से तलाशी और चेकिंग अभियान चला रहे हैं। डॉग स्क्वॉड की मदद से संवेदनशील क्षेत्रों में भी गहन जांच की जा रही है।

एसएसबी की टीम सभी छोटे-बड़े बॉर्डरों पर 24 घंटे लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। इस अभियान में नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल भी सहयोग कर रही है। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बनाते हुए संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जॉइंट पेट्रोलिंग के माध्यम से बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

बॉर्डर के नो-मैन्स लैंड, घने झाड़ियों वाले कंटीले रास्ते और सीमावर्ती ग्रामीण रास्तों जहां आमजन की आवाजाही कम होती है, वहां भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। इन इलाकों में दोनों देशों के सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त मुहिम तेज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पढ़ें: 
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह; चालक फरार

मुख्य रूप से रक्सौल, मूर्तियां, हरपुर, महुआवा, बड़हरवा, जमुनिया, अठमोहान, कोरगवा, बरहड़वा, कोरैया, खरसलवा जैसे बॉर्डर प्वाइंट्स इस सघन जांच अभियान के तहत शामिल हैं। बता दें कि भारत और नेपाल के बीच मोतिहारी जिले से सटी करीब 60 किलोमीटर लंबी सीमा है। यहीं से संदिग्ध आतंकियों के प्रवेश की आशंका जताई गई है, जिसके बाद से जांच अभियान को तेज़ कर दिया गया है।

एसएसबी कमांडेंट ने दी जानकारी
एसएसबी 71वीं बटालियन के कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि खुफिया सूचना के बाद बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल की एपीएफ के साथ बेहतर समन्वय के चलते संयुक्त पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही जिला पुलिस के साथ भी समन्वय बनाकर बॉर्डर एरिया में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जवान संदिग्धों की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed