फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: two people died in road accident, bike Scorpio collision, family mourn

Bihar: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह; चालक फरार

Tue, 27 May 2025 01:57 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 01:57 PM IST
सार

Accident: दोनों युवक रात में अपने ससुराल से खाना खाकर निकले थे। इसी दौरान जेम्स हॉस्पिटल के पास अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन से उनकी टक्कर हो गई। घटनास्थल पर स्कॉर्पियो के कई टूटे हुए पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
rohtas bihar news: two people died in road accident, bike Scorpio collision, family mourn
पोस्टमार्टम हाउस में परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जेम्स हॉस्पिटल के समीप सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान औरंगाबाद जिले के रेरिया गांव निवासी मनीष यादव (30 वर्ष) और रोहतास के राजपुर थाना क्षेत्र के दयालगंज गांव निवासी सुमित यादव (32 वर्ष) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक घटनास्थल पर ही दम तोड़ बैठे। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक आपस में साढ़ू थे और अपने ससुराल से डेहरी ऑन सोन लौट रहे थे।
विज्ञापन


पढ़ें: रिश्तेदार के घर जा रहे युवक को पेट में मारी गोली, हालत नाजुक; पुलिस मौके पर पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद स्कॉर्पियो लेकर फरार हुआ चालक
घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक रात में अपने ससुराल से खाना खाकर निकले थे। इसी दौरान जेम्स हॉस्पिटल के पास अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन से उनकी टक्कर हो गई। घटनास्थल पर स्कॉर्पियो के कई टूटे हुए पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही इंद्रपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। एक ही हादसे में दो साढ़ूओं की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। वहीं, इस दर्दनाक दुर्घटना से क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed