फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Motihari Police arrested drunk headmaster from school accused of selling benches desks and rice

Bihar News: नशे में धुत प्रधानाध्यापक को पुलिस ने स्कूल से किया गिरफ्तार, बेंच-डेस्क और चावल बेचने का आरोप

Wed, 30 Apr 2025 02:55 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Apr 2025 02:55 PM IST
सार

Drug Addict Headmaster: शराब के नशे में धुत प्रधानाध्यापक को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरुही बारा फरीद उर्दू विद्यालय से पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। सूचना ग्रामीणों ने दी थी।

विज्ञापन
Bihar News Motihari Police arrested drunk headmaster from school accused of selling benches desks and rice
पुलिस गिरफ्त में हेड मास्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में शराब के नशे में धुत प्रधानाध्यापक को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरुही बारा फरीद उर्दू विद्यालय से पुलिस ने मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना पर कुंडवा पुलिस ने विद्यालय परिसर पहुंच कर प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। नशेबाज प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय के शिक्षकों से दारु पीकर बच्चों की फर्जी उपस्थिति बनाने के दबाव बना रहा था। साथ ही बकझक और गाली गलौज कर रहा था।

विज्ञापन


दारुबाज प्रधानाध्यापक ढाका प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरुही बारा फरीद उर्दू के रामस्वार्थ प्रसाद बताए जा रहे हैं। जटवलिया पंचायत के सरपंच खरुही बारा फरीद निवासी मोहम्मद एकरामुल हक ने बताया कि इसके पहले भी उक्त प्रधानाध्यापक पर मध्याह्न भोजन का चावल और बेंच-डेस्क बेचने का आरोप है। इसको लेकर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के यहां शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोर्ट में पेश हुए बिहार के पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला, जेल से सीधे पहुंचे न्यायालय
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पिछले 21 अप्रैल को विद्यालय के विधि व्यवस्था से क्षुब्ध ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी की थी। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दुरभाष पर दिया था। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया, शराब पीने की जांच सही पाई गई है। मामले में कांड दर्ज कर गिरफ्तार प्रधानाध्यापक को उत्पाद न्यायालय मोतिहारी भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पटना के कदमकुआं इलाके में महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत, राजधानी के निजी अस्पताल से जुड़ा मामला

मामले में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह बीपीआरओ ढाका रविकांत कुमार ने बताया कि सारी घटनाक्रम और वस्तुस्थिति से जिला शिक्षा पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। आगे वरीय पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश के आलोक में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed