फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari Bihar News Dead bodies of a young man and a woman found on the railway track

Bihar News: मोतिहारी में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक-युवती का शव, लव एंगल में आत्महत्या की आशंका! जांच शुरू

Sun, 12 Oct 2025 11:02 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Oct 2025 11:02 PM IST
सार

Motihari News : मोतिहारी में रविवार को एक युवक और युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों का शव क्षत विक्षत अवस्था में सिर और धर अलग-अलग रेलवे किनारे से बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Motihari Bihar News Dead bodies of a young man and a woman found on the railway track
पिपरा रेलवे स्टेशन के करीब बरामद शव

विस्तार

मोतिहारी में रविवार को एक युवक और युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले हैं। सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर रेलवे ट्रैक के किनारे पाए गए। बताया जा रहा है कि दोनों का सिर रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच था, जबकि शरीर ट्रैक के किनारे गिरा हुआ था। प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।
विज्ञापन


यह घटना पीपरा थाना क्षेत्र की है, जहां पिपरा स्टेशन से कुछ दूरी पर युवक और युवती के शव मिले। वहीं पिपरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर युवती का बैग और चप्पल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


ऐसी जताई जा रही आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थिति में दोनों के शव मिले हैं, उससे प्रतीत होता है कि दोनों ने एक साथ रेलवे ट्रैक पर हाथ पकड़कर लेटने के बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी होगी। प्लेटफॉर्म से बरामद बैग में मिले आधार कार्ड से युवती की पहचान शोभा कुमारी, निवासी पिपरा खेम, थाना कल्याणपुर, के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Satta Ka Sangram: कल सारण पहुंचेगा अमर उजाला का चुनावी रथ, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, कैसा है चुनावी इतिहास?

मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसी दौरान रेल पुलिस और जिला पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर तकरार भी हुई। बाद में रेल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed