फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari News: Canadian citizen arrested on India-Nepal border, was trying to cross border with illegal visa

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर कनाडाई नागरिक गिरफ्तार, अवैध वीजा के साथ कर रहा था सीमा पार करने की कोशिश

Sat, 17 May 2025 07:37 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 17 May 2025 07:37 PM IST
सार

Motihari News: पुलिस ने बताया कि हरप्रीत सिंह के पास भारत का कोई वैध वीजा नहीं पाया गया, इसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में उसने कहा कि वह कनाडा लौटना चाहता था। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Motihari News: Canadian citizen arrested on India-Nepal border, was trying to cross border with illegal visa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कनाडाई नागरिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बीच रक्सौल सीमा से एक कनाडाई नागरिक हरप्रीत सिंह को एसएसबी ने गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि वह अवैध वीजा के सहारे भारत में रह रहा था और नेपाल के रास्ते देश से बाहर निकलने की फिराक में था। फिलहाल उसे मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और हरैया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
बॉर्डर पर संदिग्ध गतिविधियों के दौरान गिरफ्तारी
एसएसबी की तैनात टीम ने रक्सौल के पास हरप्रीत सिंह को उस समय हिरासत में लिया जब वह सीमा क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहा था। पूछताछ के दौरान जब उससे पहचान पत्र और वीजा दिखाने को कहा गया, तो उसके दस्तावेज अवैध और निरस्त हो चुके पाए गए। इसके बाद एसएसबी ने उसे तुरंत हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया, जहां उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: ग्रामीण लड़कियों का बंगाल के लड़कों के हाथों हो रहा सौदा, पुलिस बनी अनजान; भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कनाडाई नागरिक, अस्थायी निवास पंजाब
गिरफ्तार किए गए हरप्रीत सिंह की पहचान एक कनाडाई नागरिक के रूप में हुई है। जबकि भारत में उसका अस्थायी निवास पंजाब के कपूरथला में है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह कनाडा लौटने के लिए नेपाल के रास्ते हांगकांग होकर उड़ान पकड़ने की योजना बना रहा था, लेकिन वैध वीजा नहीं होने के कारण वह कानूनी प्रक्रिया से बचने की कोशिश कर रहा था।
 
बार-बार पकड़ में आ रहे विदेशी नागरिक
यह कोई पहली घटना नहीं है जब भारत-नेपाल सीमा से विदेशी नागरिक अवैध दस्तावेजों के साथ पकड़े गए हैं। हाल के महीनों में चार चीनी और एक फ्रांसीसी नागरिक भी बिना वैध दस्तावेजों के इसी मार्ग से पकड़े गए हैं। कुछ दिन पहले ही एक फ्रांसीसी नागरिक को रक्सौल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश करते हुए बिना पासपोर्ट और वीजा के गिरफ्तार किया गया था।

 
पहलगाम आतंकी हमले और खालिस्तानी गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा सख्त
बॉर्डर पर यह सख्ती उस समय और बढ़ गई जब कुछ ही दिन पहले मोतिहारी से एक खालिस्तानी आतंकी बलबीर सिंह उर्फ कश्मीर सिंह डिड्डल को गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियां अब इन घटनाओं को आपस में जोड़कर भी देख रही हैं कि कहीं सीमा पार से किसी संगठित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की गतिविधियों का हिस्सा तो ये घटनाएं नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: रोहतास में बाइक पर पलटा ट्रैक्टर, दो युवकों की घटनास्थल पर ही गई जान
 
पुलिस कर रही है गहन पूछताछ
हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि हरप्रीत सिंह के पास भारत का कोई वैध वीजा नहीं पाया गया, इसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में उसने कहा कि वह कनाडा लौटना चाहता था और नेपाल के रास्ते हांगकांग होकर उड़ान पकड़ने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed