फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari: Body of youth found hanging from tree in suspicious condition police confused between murder-suicide

Bihar News: पेड़ से संदिग्ध स्थिति में लटका मिला युवक का शव, हत्या-आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Sat, 05 Apr 2025 08:57 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Apr 2025 08:57 PM IST
सार

Motihari News: पुलिस ने बताया कि आज दिन में कुछ लोगों ने एक अज्ञात शव के पेड़ लटके होने की सूचना दी थी। युवक के पास से कोई इसे दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। उसी पेड़ के नीचे पुलिस को एक झोला मिला है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Motihari: Body of youth found hanging from tree in suspicious condition police confused between murder-suicide
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में पेड़ से फंदे पर लटके एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जैसे ही शव को देखा तो अफरा-तफरी मच गई और काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है, लेकिन अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- कांग्रेस और राजद का सपना पहले पीएम मोदी ने तोड़ा, अब नीतीश भी तोड़ेंगे
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यह मामला मोतिहारी के भारत-नेपाल सीमावर्ती  हरैया थानाक्षेत्र का है। जहां धूपवा टोला स्थित गोल्डन सिटी के पास सुनसान जगह पर पेड़ से लटका अज्ञात युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि शनिवार को दिन में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका देखा। उसके बाद बदहवास स्थिति में लोगों ने आकर यह सूचना गांव में दी और देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। रहस्यमय तरीके से युवक की मौत की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटना की सूचना पर पहुंची हरैया थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ RYA और इंसाफ मंच का भड़का आक्रोश, प्रतियां जलाकर सरकार से की वापसी की मांग
 
वहीं, हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि आज दिन में कुछ लोगों ने एक अज्ञात शव के पेड़ लटके होने की सूचना दी थी। युवक के पास से कोई इसे दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। उसी पेड़ के नीचे पुलिस को एक झोला मिला है, जिसमें कुछ पुराने कपड़े मिले हैं। उसके जरिए ही पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है। आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दी जा रही है, ताकि युवक की पहचान की जा सके। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शव की पहचान होने के बाद ही यह पता लगाया जा सकेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed