{"_id":"686fceef1cf7ead5c20e2922","slug":"indian-railway-special-preparations-for-shravani-mela-four-new-special-trains-and-increased-coaches-in-vande-b-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: श्रावणी मेला को लेकर रेलवे की विशेष तैयारी, चार नई स्पेशल ट्रेनें और वंदे भारत में बढ़े कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: श्रावणी मेला को लेकर रेलवे की विशेष तैयारी, चार नई स्पेशल ट्रेनें और वंदे भारत में बढ़े कोच
Thu, 10 Jul 2025 08:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 10 Jul 2025 08:02 PM IST
सार
श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने चार नई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है, जो आरा, कटिहार, डिब्रूगढ़ और रांची से देवघर व भागलपुर के लिए चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने चार नई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कोचों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित:
रेलवे ने जिन चार नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है, उनका विवरण इस प्रकार है:
1. आरा-जसीडीह-आरा श्रावणी मेला स्पेशल (03270/03269)
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का पलटवार
2. कटिहार-देवघर-कटिहार श्रावणी मेला स्पेशल (05716/05715)
3. डिब्रूगढ़-देवघर-डिब्रूगढ़ स्पेशल (05926/05925)
4. रांची-भागलपुर-रांची स्पेशल (08646/08645)
पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस अब 20 कोचों के साथ
रेलवे ने पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (22348/22347) में भी कोचों की संख्या बढ़ाकर यात्रियों को राहत दी है।
यात्रियों की मांग और भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि अधिक लोग आरामदायक यात्रा का लाभ उठा सकें। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और समय-समय पर इस तरह की विशेष व्यवस्थाएं करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित:
रेलवे ने जिन चार नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है, उनका विवरण इस प्रकार है:
1. आरा-जसीडीह-आरा श्रावणी मेला स्पेशल (03270/03269)
- प्रारंभ तिथि: 13 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक
- आवृत्ति: हर रविवार (साप्ताहिक)
- रूट: आरा – पटना – झाझा – जसीडीह
- समय: आरा से 00:15 बजे प्रस्थान, जसीडीह पहुंच 12:10 बजे
- वापसी में जसीडीह से 12:30 बजे प्रस्थान, आरा पहुंच 23:45 बजे
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का पलटवार
विज्ञापन
2. कटिहार-देवघर-कटिहार श्रावणी मेला स्पेशल (05716/05715)
- प्रारंभ तिथि: 10 जुलाई से 8 अगस्त 2025 तक
- आवृत्ति: हर गुरुवार (कटिहार से), शुक्रवार (देवघर से)
- रूट: पूर्णिया – अररिया – फारबिसगंज – सहरसा – मुंगेर – सुलतानगंज – भागलपुर
- समय: कटिहार से 14:20 बजे प्रस्थान, देवघर पहुंच अगले दिन 04:15 बजे
- वापसी में देवघर से 05:45 बजे प्रस्थान, कटिहार पहुंच 21:10 बजे
3. डिब्रूगढ़-देवघर-डिब्रूगढ़ स्पेशल (05926/05925)
- प्रारंभ तिथि: 10 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक
- आवृत्ति: सप्ताह में पांच दिन (गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, सोमवार, मंगलवार)
- रूट: गुवाहाटी – न्यू जलपाईगुड़ी – मानसी – मुंगेर – सुलतानगंज – भागलपुर
- समय: डिब्रूगढ़ से 09:40 बजे प्रस्थान, देवघर पहुंच अगले दिन 20:25 बजे
- वापसी में देवघर से 21:55 बजे प्रस्थान, डिब्रूगढ़ पहुंच तीसरे दिन 08:30 बजे
4. रांची-भागलपुर-रांची स्पेशल (08646/08645)
- प्रारंभ तिथि: 10 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक
- आवृत्ति: सप्ताह में तीन दिन (रविवार, मंगलवार, गुरुवार – रांची से; सोमवार, बुधवार, शुक्रवार – भागलपुर से)
- रूट: बरकाकाना – कोडरमा – नवादा – किउल – सुलतानगंज
- समय: रांची से 23:00 बजे प्रस्थान, भागलपुर पहुंच अगले दिन 12:05 बजे
- वापसी में भागलपुर से 13:10 बजे प्रस्थान, रांची पहुंच अगले दिन 03:30 बजे
पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस अब 20 कोचों के साथ
रेलवे ने पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (22348/22347) में भी कोचों की संख्या बढ़ाकर यात्रियों को राहत दी है।
- वर्तमान कोच संख्या: 16
- नई कोच संख्या: 20
- प्रभावी तिथि: 11 जुलाई 2025 से