फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Happy New Year 2025 flood faith erupted on New Year Baba Garibnath Dham echoed with slogan Har Har Mahadev

Happy New Year 2025: नव वर्ष पर फूटा आस्था का जनसैलाब, हर-हर महादेव के नारे से गूंजा बाबा गरीबनाथ धाम

Wed, 01 Jan 2025 02:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 02:32 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नव वर्ष पर आस्था का जनसैलाब फूट पड़ा। हर-हर महादेव के नारे से बाबा गरीब नाथ धाम गूंज उठा।

विज्ञापन
Happy New Year 2025 flood faith erupted on New Year Baba Garibnath Dham echoed with slogan Har Har Mahadev
बाबा गरीबनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल पर आज जहां पर देश के प्रमुख मंदिरों में उमड़ पड़ी है। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के भीड़ है। वहीं, बिहार का बाबा धाम इससे कैसे अछूता रहेगा। अहलेसुबह से बाबा गरीबनाथ पर दर्शन पूजन और जलाभिषेक करने के लिए हजारों हजार की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


बता दें कि आज नए वर्ष 2025 की शुरुआत हो गई है और इसको लेकर रात के 12 बजते ही लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ हो तो उसकी बात कुछ और होती है। इसको लेकर आज मुजफ्फरपुर में भी उत्सव और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। रात्रि में लोग नववर्ष का स्वागत जश्न और मनाने के लिए आतिशबाजी कर रहे थे। आज वहीं पर सुबह होते ही श्रद्धालु मंदिरों की ओर उमड़ पड़े। अहले सुबह से बाबा गरीबनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कहते हैं कि बाबा के दर्शन पूजन के साथ साल की शुरुआत पूरे वर्ष भर बेहतर रहती है। आज इसको लेकर के मंदिर में विशेष पूजा महाआरती और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




आज नववर्ष के अवसर पर पहले दिन बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित बाबा गरीबनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। बाबा गरीबनाथ मंदिर की प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे और इसके साथ ही मंदिर के सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक को इस कार्य में लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन ने इसको देखते हुए भी स्थानीय पुलिस प्रशासन और पूर्व में अन्य पुरोहितों के साथ में एक बैठक कर श्रद्धालुओं के प्रवाह और सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की, जिसके बाद से आज यहां पर श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे और नववर्ष की शुरुआत भगवान बाबा गरीबनाथ के दर्शन से की। इस दौरान में भक्त में खास उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग हर-हर महादेव के नारे और जय बाबा गरीबनाथ के नारे लगाते हुए आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed