फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Fearing the defeat of the opposition Tejashwi is talking about boycotting the elections says Nityanand rai

Bihar News: विपक्ष की हार से डरकर चुनाव बहिष्कार की बात कर रहे तेजस्वी यादव, नित्यानंद राय ने कसा तंज

Thu, 24 Jul 2025 06:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 24 Jul 2025 06:53 PM IST
सार

Bihar: नित्यानंद राय ने महागठबंधन को 'घमंडिया गठबंधन' बताते हुए कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन का सुपड़ा साफ हो जाएगा। इसका एहसास खुद महागठबंधन के नेताओं को भी हो गया है।

विज्ञापन
Fearing the defeat of the opposition Tejashwi is talking about boycotting the elections says Nityanand rai
नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में चुनाव बहिष्कार की बात कहे जाने पर कड़ा हमला बोला है। हाजीपुर दौरे पर पहुंचे नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव लोकतंत्र की मूल भावना को नहीं समझते और हार के डर से ऐसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं तेजस्वी यादव को साफ शब्दों में बताना चाहता हूं कि लोकतंत्र में चुनाव सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जो नेता लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखते, वही चुनाव बहिष्कार जैसी बातें करते हैं। तेजस्वी यादव को हार का डर सताने लगा है, इसलिए वह इस तरह के बयान दे रहे हैं।

महागठबंधन को बताया ‘घमंडिया गठबंधन’
नित्यानंद राय ने महागठबंधन को 'घमंडिया गठबंधन' बताते हुए कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन का सुपड़ा साफ हो जाएगा। इसका एहसास खुद महागठबंधन के नेताओं को भी हो गया है। यही कारण है कि हार के भय से तेजस्वी यादव चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बांग्लादेशी, रोहिंग्या और घुसपैठियों के सहयोग से चुनाव जीतना चाहते हैं। अगर उन्हें बिहार के असली मतदाताओं पर भरोसा होता, तो वे ऐसा न कहते। उन्होंने दावा किया कि वोटर लिस्ट में अवैध रूप से नाम जुड़वाए गए हैं। जब चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की, तो तेजस्वी यादव को यह डर सताने लगा कि फर्जी नाम हट जाएंगे।

विज्ञापन


पढ़ें: हत्या के मामले में 8 वर्षों से फरार दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, गयाजी पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है तेजस्वी का: राय
नित्यानंद राय ने कहा कि जो नेता लोकतंत्र में आस्था नहीं रखते, वही इस तरह की बहिष्कार की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को परिवारवाद में विश्वास है, लोकतंत्र में नहीं। इसलिए वे जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी तक 98% से ज्यादा लोगों ने अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लिए हैं, ऐसे में तेजस्वी यादव का यह कहना कि जनता समझ नहीं रही है, यह एक भ्रम फैलाने वाली बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed