फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   ED Raid In Mukhiya houseMuzaffarpur Bihar Illegal liquor smuggling

Bihar : जब मुखिया के घर पहुंची ईडी की टीम, तो यहां इन मुद्दों को लेकर चर्चा हो गई तेज; बढ़ सकती है मुश्किलें

Wed, 13 Aug 2025 01:03 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Aug 2025 01:03 PM IST
सार

ED Raid In Muzaffarpur Bihar  :  शराब की अवैध तस्करी मामले समेत कई मुद्दों को लेकर अब ईडी की टीम मुखिया के घर पहुंची है। कड़ी सुरक्षा के बीच जांच जारी है। यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मुखिया बबीता देवी, पति बबलू मिश्रा और देवर से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
ED Raid In Mukhiya houseMuzaffarpur Bihar Illegal liquor smuggling
Bihar News : ईडी की टीम पहुंची मुखिया के घर, पूछताछ जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ED Raid In Bihar : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के विष्णुपुर बघनगरी पंचायत में बुधवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने क्षेत्र की मुखिया बबीता कुमारी के आवास पर छापेमारी की है, जिससे बाद से पूरे इलाके में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। ये कार्रवाई सुबह से शुरू हुई थी। वहीं,  ईडी के अधिकारियों ने मुखिया बबीता देवी, पति बबलू मिश्रा और उनके देवर से घंटों पूछताछ की है।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित करने का लगा आरोप



यह बताया जा रहा है कि यह छापेमारी अवैध शराब तस्करी और उससे जुड़ी अवैध संपत्ति के मामले में की जा रही है। गौरतलब है कि बबलू मिश्रा और उनके भाई पर पहले से ही शराब तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। उन पर यह आरोप है कि इसी धंधे के जरिए उन्होंने बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की है। ईडी टीम को यह भी जानकारी मिली है कि सरकारी फंड का गलत इस्तेमाल कर शराब के धंधे का विस्तार किया गया है। अब ऐसे तमाम आरोपों की जांच जारी है।
विज्ञापन


बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं

वहीं, महिला मुखिया के घर पर ईडी की छापेमारी की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास के इलाके में कार्रवाई को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। ईडी की कार्रवाई के दौरान घर के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसके अलावा स्थानीय सकरा थाना की पुलिस भी मौके पर तैनात है। सभी भी ईडी की टीम घर के कागजात,बैंक खातों और अन्य संपत्तियों की जांच कर रही है। वहीं, इस मामले में अब जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा किया होगा। फिलहाल यह करवाई अब भी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar :  जादूगर टीम की लड़कियों के साथ देर रात हुई छेड़खानी, मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत चार लोगों पर लगा आरोप

ये भी पढ़ें- Bihar Flood : बिहार के इस प्रखंड में बाढ़ से मचा हाहाकार, खाने-पीने की वस्तुओं का भयंकर संकट


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed