फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Demand for equal pay for equal work in Muzaffarpur Workers sit on strike in NTPC

समान कार्य समान वेतन की मांग: NTPC में धरने पर बैठे कर्मी, ऑपरेटर की ड्यूटी लगा वेतन मजदूर जैसा देने का आरोप

Fri, 01 Nov 2024 01:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 01:49 PM IST
सार

समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर सैकड़ों कर्मी एनटीपीसी में धरने पर बैठ गए। साथ ही मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा, ऑपरेटर की ड्यूटी लगाकर मजदूर वाला वेतन दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Demand for equal pay for equal work in Muzaffarpur Workers sit on strike in NTPC
प्रदर्शन कर रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर कांटी एनटीपीसी प्लांट के गेट पर सैकड़ों कर्मी धरने पर बैठे हैं। बीते कई साल से प्रबंधक द्वारा मनमानी करने के खिलाफ कर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा, हमारी मांग है कि जैसा काम कर रहे हैं, उसी के अनुरूप भुगतान किया जाए। आज इसी को लेकर सैकड़ों की संख्या में कर्मियों ने NTPC कांटी प्लांट के गेट के पास बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी मणिभूषण कुमार ने कहा, 10 वर्ष से अधिक समय से यहां काम कर रहे हैं और वेतन मजदूर वाला दिया जा रहा है। यही नहीं बल्कि आठ घंटे की जगह 15 घंटे तक काम कराया जा रहा है। अब यह स्थिति बीते पांच साल से बनी हुई है। इसे लेकर हम लोग लगातार गुहार लगा रहे थे। लेकिन अधिकारियों के द्वारा अनसुना किया गया जा रहा है, जिसके बाद आज थक हारकर हम सब को धरना और प्रदर्शन के लिए बैठना पड़ा है।
विज्ञापन




SW कर्मी चंदन कुमार ने बताया कि हम कई दशक से काम कर रहे हैं और इसके लिए यहां पर आए हुए नए स्टॉफ पॉवर प्लांट के इलेक्ट्रीशियन को ट्रेनिंग करवा चुके हैं। उन लोगों को बेहतर वेतनमान दिया जा रहा और आगे बढ़ा दिया जा रहा है। वहीं, हम सब आज भी मजदूर के वेतन पर काम कर रहे हैं। यही नहीं जब इसको लेकर एनटीपीसी प्लांट अधिकारी से बात करते हैं और अपनी बात रखते हैं तो यहां पर अधिकारी कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। उसके बाद अब हम लोग बड़ी लड़ाई लड़ने के साथ आमरण अनशन करेंगे और विरोध के लिए तैयार हो रहे हैं। हम लोग इसके लिए प्लांट के सभी अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ अपनी लड़ाई को शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed