{"_id":"6697a89e93986521b20861bc","slug":"crime-thieves-broke-cctv-cameras-in-seven-shops-in-muzaffarpur-and-looted-property-worth-more-than-15-lakhs-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: मुजफ्फरपुर में चोरों ने एक साथ सात दुकानों को बनाया निशाना, CCTV तोड़ लूटी 15 लाख से अधिक की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: मुजफ्फरपुर में चोरों ने एक साथ सात दुकानों को बनाया निशाना, CCTV तोड़ लूटी 15 लाख से अधिक की संपत्ति
Wed, 17 Jul 2024 04:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:49 PM IST
सार
Muzaffarpur Crime: एसएचओ सकरा ने बताया कि सकरा थाना क्षेत्र के NH-28 के पास सीहो चौक की कई दुकानों को निशाना बनाया गया है। छह दुकानें एक सीध में और एक दुकान दूसरी लेन के तरफ की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर से बेखौफ चोरों ने तांडव मचाते हुए एक साथ सात दुकानों को निशाना बना डाला। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अलग-अलग दुकान में एक साथ घुसकर चोरी की इस बड़ी घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। यह घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सीहो चौक एनएच-28 की बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिले के सकरा थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर बरौनी एनएच-28 के पास स्थित सीहो चौक पर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं, इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी व्याप्त है तो दुकानदार भी घटना को लेकर पुलिस की गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं। गौरतलब है कि इसके पहले महज छह किमी की दूरी पर बीते कुछ महीने पहले एक साथ कई दुकानों को निशाना बनाया गया था। लेकिन पुलिस अब तक उस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं, अब चोरों द्वारा एक साथ सात दुकानों के निशाना बनाया जाने से लोग भी दहशत में हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चोरों ने एक साथ जिन दुकानों को निशाना बनाया उनमें ज्वेलरी शॉप, किराना स्टोर, परचून दुकान, बर्तन की दुकान और मोबाइल फोन की दुकान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से करीब 12 लाख से अधिक संपत्ति नकदी की चोरी की गई है। चोरों ने दुकान में घुसने के पहले वहां लगे CCTV कैमरों को उखाड़ दिया और तोड़ दिया। यही नहीं दुकान में घुसने के लिए ताले को बिना काटे शटर को तोड़-मोड़ कर घुस गए और फिर चलते बने।
विज्ञापन
एसएचओ सकरा राजू पाल ने बताया कि सकरा थाना क्षेत्र के NH-28 के पास सीहो चौक की कई दुकानों को निशाना बनाया गया है। छह दुकानें एक सीध में और एक दुकान दूसरी लेन के तरफ की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कितने की चोरी हुई है? इसका आकलन किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त किया गया है। DVR सुरक्षित है और आसपास के लगे हुए सीसीटीवी कैमरों से चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।