फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Crime In Bihar Body of newly married woman found under suspicious circumstances in Muzaffarpur

Crime In Bihar: संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता का मिला शव, पति पर लगा हाई स्पीड बाइक मांगने का आरोप

Thu, 12 Dec 2024 04:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 04:11 PM IST
सार

संदिग्ध परिस्थितियों में एक नव विवाहिता का शव मिला है। वहीं, मायके वालों ने कहा- मृतक महिला का पति हाई स्पीड बाइक की मांग कर रहा था।

विज्ञापन
Crime In Bihar Body of newly married woman found under suspicious circumstances in Muzaffarpur
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लाश मिली है, जिसके बाद मौके पर सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बीते चार महीने पूर्व शादी हुई थी। कथैया थाना क्षेत्र का मामला है। मृतका की पहचान 21 वर्षीया शगुफ्ता प्रवीण के रूप में किया गया है। परिजन ने कहा, महंगी बाइक की डिमांड की थी, नहीं मिली इसलिए हत्या कर दी।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतका शगुफ्ता प्रवीण के परिजन ने बताया कि बेटी की शादी में पांच लाख रुपये दहेज दिया गया था। इसके अलावा एक महंगी बाइक की डिमांड भी थी, जिसको हम पूरा नहीं कर सकते थे, जिसके बाद किसी भी तरह करके एक स्प्लेंडर बाइक दिया गया। उसके बाद भी बेटी को टॉर्चर किया जा रहा था। अब आखिरकार उसकी हत्या कर दी गई है। मामले की जानकारी भी सास ने कॉल करके दी है कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है। पुलिस को इस मामले में जांच कर सभी आरोपियों को सजा दिलवाए, ताकि बेटी को न्याय मिल सके। दामाद मेरा बेंगलुरु शहर में काम करता है।
विज्ञापन


पूरे मामले को लेकर कथैया थाना के एसएचओ आदित्य कुमार ने बताया कि एक नव विवाहिता की लाश उसके कमरे में मिली है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। शादी चार पांच माह पूर्व हुई थी। मृतका का मायके मोतीपुर थाना क्षेत्र में मंसूरपुर में है। अभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पति बेंगलुरु में रहता है। बाकी ससुराल के लोग फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed