फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   chapter in women's empowerment: CM Nitish Kumar releases second installment of funds

Bihar News: महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, सीएम नीतीश कुमार ने भेजी दूसरी किस्त

Fri, 03 Oct 2025 01:15 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिवहर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 03 Oct 2025 01:15 PM IST
सार

शिवहर के गांधीनगर भवन में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिला प्रशासन ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर दूसरी किस्त लाभार्थियों के खातों में अंतरित करने की घोषणा की।

विज्ञापन
chapter in women's empowerment: CM Nitish Kumar releases second installment of funds
मौके पर मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवहर शहर के गांधीनगर भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर लाभार्थी महिलाओं को संबोधित किया और बताया कि योजना की दूसरी किस्त आज महिलाओं के खातों में अंतरित कर दी गई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक चेतन आनंद का स्वागत जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने किया। इस मौके पर नगर सभापति राजन नंदन सिंह, डीडीसी बृजेश कुमार, एसडीओ अविनाश कुणाल, ओएसडी संदीप कुमार, जदयू नेता विजय विकास सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जीविका दीदी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


अपने संबोधन में विधायक चेतन आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 75 लाख महिलाओं के खाते में पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये दिए जा चुके हैं, वहीं आज दूसरी किस्त भी लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है। इस योजना से कुल एक करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: गया जी में बदमाशों ने कर्मचारी को गोली मारी, मौके पर मौत; पुलिस पहुंची

विधायक ने कहा कि यह योजना महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि मिलने से महिलाएं छोटे-मोटे व्यवसाय कर रही हैं और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं। पहले जो महिलाएं आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पा रही थीं, अब वे आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हैं। इस मौके पर विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज और राज्य दोनों का भविष्य मजबूत किया जा रहा है। कार्यक्रम में कई लाभार्थी महिलाओं ने भी योजना से मिले लाभ के अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed