{"_id":"698ab98419775f41f90f7b4f","slug":"bihar-vaishali-young-man-died-in-a-road-accident-in-people-blocked-the-road-vaishali-news-hajipur-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-3935250-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सड़क दुर्घटना में वार्ड पार्षद की मौत; सीएनजी ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, पटना जाकर भी नहीं बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सड़क दुर्घटना में वार्ड पार्षद की मौत; सीएनजी ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, पटना जाकर भी नहीं बची जान
Tue, 10 Feb 2026 11:17 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:17 AM IST
सार
वैशाली के सोनपुर थाना क्षेत्र के दुधैला बाइपास के पास हुए सड़क हादसे में वार्ड सदस्य प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनपुर थाना क्षेत्र के दुधैला बाइपास के पास एक सड़क हादसे में घायल वार्ड सदस्य प्रेम कुमार की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर शांत कराया।
जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुरा दियारा पंचायत के वार्ड संख्या-11 के सदस्य 32 वर्षीय प्रेम कुमार पिता जयगोपाल राय गौला बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुधैला बाइपास के पास नयागांव की ओर से हाजीपुर जा रहे एक सीएनजी टेंपो ने उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनका वाहन पास के गड्ढे में पलट गया, जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें- Rohini Acharya: 'महिलाओं के प्रति मानसिक-वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं नीतीश', विधानसभा में CM की किस बात पर भड़कीं रोहिणी?
विज्ञापन
घटना में गंभीर रूप से घायल प्रेम कुमार को इलाज के लिए तुरंत पटना ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव सोनपुर लाया गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने दुधैला बाइपास के पास एनएच-19 को जाम कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर सोनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। बताया जाता है कि मृतक प्रेम कुमार पटना में एक डॉक्टर के यहां भी काम करते थे। उनके दो छोटे पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर अंडरपास निर्माण की मांग की है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि ने मृतक के स्वजनों को मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की। थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।