फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vaishali 4 Teenagers Drown While Bathing in Gandak River in Vaishali Hajipur news

Bihar News: गंडक नदी में स्नान के दौरान चार किशोर डूबे, तीन को बाहर निकाला, एक लापता

Fri, 08 May 2026 02:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 02:20 PM IST
सार

Bihar News: वैशाली जिले के शिमरा घाट पर गंडक नदी में स्नान के दौरान चार किशोर डूब गए, जिनमें से तीन को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि एक 17 वर्षीय किशोर अमन कुमार लापता हो गया। घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचकर लगातार तलाश अभियान चला रही है। 

विज्ञापन
Bihar Vaishali 4 Teenagers Drown While Bathing in Gandak River in Vaishali Hajipur news
गंडक नदी में खोजबीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के वैशाली थाना क्षेत्र स्थित शिमरा घाट पर गंडक नदी में स्नान के दौरान चार किशोर डूब गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की तत्परता से तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक किशोर लापता हो गया।

विज्ञापन


लापता किशोर की पहचान
लापता किशोर की पहचान चकल्हदाद निवासी अविनाश पासवान के 17 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि अमन की चचेरी बहन की शादी 5 मई को हुई थी। गुरुवार को चौठारी की रस्म के लिए परिवार के कई सदस्य और आसपास के बच्चे सुबह करीब 11 बजे गंडक नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान चार बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन


बचाव और राहत कार्य
नदी किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अमन कुमार गहरे पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मछुआरों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पटना में TRE 4 अभ्यर्थियों पर चला पुलिस का डंडा! जेपी गोलंबर पर मचा हंगामा, कई छात्र घायल

प्रशासन और एसडीआरएफ की कार्रवाई
सूचना मिलने पर वैशाली थाना पुलिस और अंचलाधिकारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय स्तर पर खोजबीन में सफलता न मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। दोपहर करीब 3 बजे से एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में लापता किशोर की तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार अमन कुमार ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में मातमी माहौल है। 24 घंटे से लापता किशोर की खोजबीन जारी है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed