{"_id":"69e4aa933e2e1e7b560e849a","slug":"bihar-raid-on-gambling-den-in-hajipur-19-arrested-vaishali-news-hajipur-news-bihar-police-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4184767-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: थाने से कुछ दूरी पर चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस की छापामारी में 19 लोग गिरफ्तार; DSP क्या बोले?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: थाने से कुछ दूरी पर चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस की छापामारी में 19 लोग गिरफ्तार; DSP क्या बोले?
Sun, 19 Apr 2026 08:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 08:06 PM IST
सार
Hajipur News: वैशाली के नगर थाना क्षेत्र में थाना से कुछ दूरी पर चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापामारी की। 19 लोग गिरफ्तार हुए, कई फरार हैं। नकद राशि, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जुआरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में सदर अस्पताल के पीछे बड़े स्तर पर लोगों को जुआ खिलाया जा रहा था। यह स्थान थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित बताया गया है। हैरानी की बात यह रही कि स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब इस गतिविधि की जानकारी पुलिस अधिकारियों तक पहुंची, तब कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर बनी टीम, डीएसपी ने की छापामारी
मामले की सूचना मिलने के बाद वैशाली एसपी विक्रमशिला के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। इसके बाद सदर वन डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में छापामारी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
कई लोग मौके से फरार
बताया गया कि लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग छापामारी के दौरान मौके से फरार हो गए। फरार लोगों की पहचान के लिए पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
पढ़ें- फंदे से लटका मिला मां का शव: कमरे में बिलख रहे थे तीन मासूम, सास हिरासत में; पति ढाई साल से नहीं लौटा घर
ऑनलाइन एप के माध्यम से चल रहा था खेल
पुलिस के अनुसार, जुआ ऑनलाइन एप के माध्यम से खिलवाया जा रहा था। मौके से लगभग 40 हजार रुपये से अधिक नकद राशि, कैलकुलेटर, वाउचर, मोबाइल, मोटरसाइकिल और ताश के पैकेट बरामद किए गए हैं।
मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार
बताया गया है कि इस अड्डे का संचालन करने वाले मास्टरमाइंड को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जिस जमीन पर यह गतिविधि चल रही थी, उसके मालिक के बारे में भी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस अब इस अवैध अड्डे के संचालन से जुड़े पूरे गिरोह को पकड़ने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध तरीके से इस अड्डे का संचालन किया जा रहा था और इससे जुड़े सभी लोगों की पहचान की जा रही है।
गिरफ्तार लोगों के नाम
पुलिस ने वैशाली जिले के रहने वाले दीनानाथ चौधरी, श्याम बाबू सिंह, गौतम कुमार, सौरभ कुमार, मिलन कुमार, गणेश साह, सुनील कुमार, गौरी शंकर, राजेंद्र राम, अनिल कुमार वर्मा, विजय राम, मोहम्मद मंसूर, पप्पू साह, सुभाष कुमार, गणेश महतो, राजेश कुमार, बिरजू कुमार, लाल बाबू पासवान और बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सभी से गहन पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन