फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police pasted a notice at the house of a notorious criminal Prince Vaishali news Hajipur news

Bihar News : कुख्यात अपराधी के घर पर इश्तेहार चस्पा, 28 संगीन मामलों में है वांछित ; यहां से चल रहा फरार

Thu, 29 Jan 2026 02:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 02:12 PM IST
सार

वैशाली सराय थाना पुलिस ने गोरौल थाना क्षेत्र के हुसेना खुर्द गांव स्थित फरार कुख्यात अपराधी प्रिंस उर्फ अभिजीत कुमार के घर पर इश्तेहार चस्पा कर चेतावनी दी है। वह 28 संगीन मामलों में वांछित है और पीएमसीएच से फरार चल रहा है। 

विज्ञापन
Bihar Police pasted a notice at the house of a notorious criminal Prince Vaishali news Hajipur news
पुलिस इतिहास चिपकाते हुए

विस्तार

वैशाली पुलिस ने 29 मामलों में वांछित एक लाख के इनामी और पीएमसीएच से फरार कुख्यात अपराधी प्रिंस उर्फ अभिजीत कुमार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सराय थाना पुलिस ने गुरुवार को गोरौल थाना क्षेत्र के हुसेना खुर्द गांव स्थित उसके पैतृक आवास पर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया।

विज्ञापन

इश्तेहार तामील के दौरान पुलिस ने घर में मौजूद परिजनों और ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया कि यदि प्रिंस उर्फ अभिजीत कुमार शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

दरअसल, प्रिंस उर्फ अभिजीत कुमार वैशाली जिले के कई संगीन मामलों में वर्षों से फरार चल रहा है। सराय थाना में दर्ज एक हत्या के मामले में उसकी तलाश की जा रही थी, जिसको लेकर एसीजेएम न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया था। इसी आदेश के तहत सराय थाना पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रिंस उर्फ अभिजीत कुमार कुख्यात सोना लूटकांड गिरोह के सरगना सुबोध सिंह का करीबी सहयोगी और गिरोह का शार्प शूटर है। वर्ष 2018 में हाजीपुर कोर्ट परिसर में एक पुलिसकर्मी की हत्या के बाद वह फरार हो गया था, हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर बेउर जेल भेजा गया था।


ये भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे ट्रैक पर मासूम की लाश, सासाराम में सनसनी, हत्या या ट्रेन हादसा? जांच में जुटी पुलिस

 

लेकिन 2 सितंबर को इलाज के बहाने उसे पटना के पीएमसीएच लाया गया, जहां से वह फिल्मी अंदाज में फरार हो गया। आरोप है कि उसने वहां तैनात आठ पुलिसकर्मियों को भोजन कराया और उन्हें एक कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गया। तब से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुबोध सिंह और प्रिंस के गिरोह ने देश के विभिन्न हिस्सों में बड़ी-बड़ी सोना लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें वर्ष 2017 में आसनसोल से 56 किलो सोना, 2019 में हाजीपुर से 55 किलो सोना, 2022 में राजस्थान के उदयपुर से 24 किलो, मध्य प्रदेश के कटनी से 16 किलो और 2023 में देहरादून से 18 किलो सोने की लूट शामिल है।

इसके अलावा प्रिंस उर्फ अभिजीत कुमार के खिलाफ लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट सहित कुल 28 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और इश्तेहार के बाद अब कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed