फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   body of child found in suspicious condition on railway track,

Bihar News: रेलवे ट्रैक पर मासूम की लाश, सासाराम में सनसनी, हत्या या ट्रेन हादसा? जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 Jan 2026 11:52 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 11:52 AM IST
सार

सासाराम के फजलगंज रेलवे ट्रैक से गुरुवार सुबह एक आठ वर्षीय बालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बालक बुधवार से लापता था। पुलिस ट्रेन से कटने की आशंका जता रही है, जबकि परिजन और स्थानीय लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
body of child found in suspicious condition on railway track,
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन।

विस्तार

रेलवे स्टेशन सासाराम के फजलगंज स्थित रेलवे ट्रैक से गुरुवार की सुबह आठ वर्षीय बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फजलगंज निवासी विकास कुमार के पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

बालक बुधवार से लापता
परिजनों ने बताया कि दिव्यांशु बुधवार दोपहर लगभग दो बजे घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उन्होंने आसपास उसकी खोजबीन की और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि रात में शिकायत दर्ज नहीं की गई और पुलिस ने इसे अगले दिन सुबह दर्ज किया। पुलिस ने रात्रि करीब 12 बजे फजलगंज रेलवे ट्रैक से बालक का शव बरामद किया और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाएंगे मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी
गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक आशंका है कि बालक ट्रेन की चपेट में आकर मारा गया होगा, लेकिन मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। कुछ स्थानीय लोग मौत को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका भी जता रहे हैं, क्योंकि घर के पास ही रेलवे ट्रैक स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed