{"_id":"6814d1436c1a72ae430fe74a","slug":"bihar-news-young-man-who-went-to-bathe-gandak-river-with-his-friends-in-muzaffarpur-drowned-search-continues-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दोस्तों के साथ गंडक नदी में नहाने गया युवक डूबा, खोजबीन जारी, परिजनों में मची चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दोस्तों के साथ गंडक नदी में नहाने गया युवक डूबा, खोजबीन जारी, परिजनों में मची चीत्कार
Fri, 02 May 2025 07:35 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 02 May 2025 07:35 PM IST
सार
Young Man Drowned in Gandak River: दोस्तों के साथ गंडक नदी में नहाने गया युवक डूब गया। युवक की तलाश जारी है। वहीं, इस हादसे से परिजनों में चीत्कार मची हुई है।
विज्ञापन
नदी में डूबा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में साहेबगंज थाने क्षेत्र के बंगरा निजामत पंचायत के चारबरवा ढाला के पास बोल्डर एक के समीप गंडक नदी में स्नान करने गए वार्ड-5 निवासी कौलेश्वर राय के पुत्र 17 वर्षीय रितेश कुमार पैर फिसलने से नदी में डूब गया है। दोपहर में नहाने गए युवक का अब तक कोई पता चल नहीं सका है। इस घटना के बाद से पानी में युवक अब भी लापता है और परिजन युवक की तलाश नदी में कर रहे हैं। वहीं, घटना को लेकर परिजनों में चीत्कार मची हुई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर के बताया जाता है कि शुक्रवार को दिन में तीन बजे में गांव के चार बच्चों के साथ में युवक रितेश स्नान करने नदी में गया था। घटना के बाद साथ के बच्चों ने शोर मचाया और तब ग्रामीण पहुंचे और डूबे युवक की तलाश शुरू हुई है और बाकी तीन तैरकर बाहर आ गए। वहीं, मामले की सूचना को पाकर 112 पुलिस वाहन के साथ साहेबगंज पुलिस पहुंची और स्थानीय गोताखोर भी लापता युवक की तलाश नदी में कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह लापता युवक दो भाइयों में सबसे छोटा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान को वो हाल होगा, जो इतिहास में याद रखा जाएगा', जेडीयू प्रवक्ता का बयान
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लड़के की डूबने की जानकारी हम सब को मिली है, खोजबीन किया जा रहा है। अब तक वह लापता है। मामले को लेकर सीओ साहेबगंज को इसकी सूचना दी और एसडी आरएफ की टीम बुलाने की मांग की। एसडीआरएफ की टीम के देर शाम तक आने की उम्मीद है, जिसके बाद से उसकी खोज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारी शुरू; मतदान कराने वाली EVM की जांच