फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali: Liquor kilns demolished on banks of Ganga with help of drones, 20 thousand liters of Java destroyed

Bihar: ड्रोन की मदद से गंगा किनारे ध्वस्त की गईं शराब की भट्ठियां, 20 हजार लीटर जावा किया गया नष्ट; तस्कर फरार

Sun, 08 Jun 2025 10:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Jun 2025 10:01 PM IST
सार

Vaishali News: उत्पाद विभाग के अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 20,200 लीटर कच्चा जावा नष्ट किया, जिसका उपयोग अवैध देशी शराब बनाने में होता है। इसके साथ ही लगभग 510 लीटर तैयार देसी शराब को जब्त किया गया। मौके पर मौजूद शराब बनाने वाले उपकरणों को भी आग के हवाले कर नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
Vaishali: Liquor kilns demolished on banks of Ganga with help of drones, 20 thousand liters of Java destroyed
ड्रोन से ली गई शराब भट्टियों की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब निर्माण का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। ऐसे ही एक बड़े गिरोह के खिलाफ वैशाली जिला के उत्पाद विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। उत्पाद अधीक्षक भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सुकुमारपुर दियारा इलाके में गंगा नदी के किनारे संचालित नौ अवैध देशी शराब की भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग की एएलटीएफ टीम और स्थानीय पुलिस थाना की भी अहम भूमिका रही। खास बात यह रही कि इस पूरे अभियान में ड्रोन की मदद ली गई, जिससे शराब भट्ठियों की सटीक पहचान कर उन तक पहुंचा जा सका।

विज्ञापन

 
510 लीटर देशी शराब बरामद
अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 20,200 लीटर कच्चा जावा नष्ट किया, जिसका उपयोग अवैध देशी शराब बनाने में होता है। इसके साथ ही लगभग 510 लीटर तैयार देसी शराब को जब्त किया गया। मौके पर मौजूद शराब बनाने वाले उपकरणों को भी आग के हवाले कर नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने 64 प्लास्टिक ड्रम, 37 टीन के ड्रम और आठ अन्य उपकरण जब्त किए। हालांकि तस्कर पुलिस की मौजूदगी से पहले ही फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तस्करों की पहचान कर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election: चिराग पासवान का बड़ा एलान, कहा- NDA की मजबूती के लिए मेरी पार्टी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जंगल और झाड़ियों में मिली भट्ठियां
उत्पाद विभाग को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि सुकुमारपुर दियारा इलाके में गंगा किनारे अवैध शराब भट्ठियों का संचालन हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की ड्रोन से निगरानी की और फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद नौ भट्ठियों को नष्ट कर दिया। हाजीपुर उत्पाद थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और सुरेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि यह इलाका दियारा क्षेत्र में आता है, जहां घने जंगल और झाड़ियों का फायदा उठाकर शराब माफिया लंबे समय से सक्रिय हैं।

 
बिदुपुर और राघोपुर दियारा में सैकड़ों भट्ठियां सक्रिय
इस कार्रवाई से यह भी उजागर हुआ कि दियारा क्षेत्र, विशेषकर बिदुपुर थाना के जमींदारी घाट, राघोपुर अंचल के रुस्तमपुर, मीरमपुर, गोरीहारी, जुड़ावनपुर, लिटियाही, कर्मोंपुर जैसे क्षेत्रों में सैकड़ों देशी शराब की भट्ठियां अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। ये सभी इलाके गंगा और उसके सहायक नदियों के किनारे हैं, जिनकी भौगोलिक बनावट शराब कारोबारियों को छिपने और उत्पादन करने का अनुकूल अवसर देती है।

यह भी पढ़ें- Bihar: हैदराबाद से लौटा युवक, दोस्तों ने बुला लिया, फिर घर के बाहर मिला शव; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
 
शराब की होम डिलीवरी से गांव तक फैला नेटवर्क
स्थानीय सूत्रों की मानें तो दियारा इलाके में हर दिन हजारों लीटर देसी शराब का उत्पादन होता है। यह शराब न केवल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में होम डिलीवरी के जरिए पहुंचाई जाती है, बल्कि पटना और हाजीपुर जैसे शहरों तक भी इसकी आपूर्ति होती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस और शराब माफिया के बीच गठजोड़ के चलते जब भी कोई छापामारी होती है, पहले ही तस्करों को इसकी सूचना मिल जाती है, जिससे वे फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed