फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News : threat of self immolation for bridge in bandra muzaffarpur before bihar election 2025

Bihar Election 2025 : सरकार को खुली धमकी- बिहार चुनाव से पहले यह काम नहीं किया तो आत्मदाह कर लूंगा मैं

Sat, 24 May 2025 01:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 May 2025 01:46 PM IST
सार

Bihar News : यह चिट्ठी सरकार को परेशान करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार को बिहार के एक शख्स ने खुली धमकी दी है। शख्स ने पत्र लिखा है कि अगर बिहार चुनाव के पहले उसकी बताई जगह पर पुल नहीं बना तो वह आत्मदाह कर लेगा।

विज्ञापन
Bihar News : threat of self immolation for bridge in bandra muzaffarpur before bihar election 2025
इन्होंने लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत रतवारा ढोली घाट पर बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता श्याम किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संबोधित एक पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने मांग की है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पूर्व इस पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ स्वयं मुख्यमंत्री अपने कर कमलों से करें। अन्यथा, उन्हें इच्छा मृत्यु प्रदान की जाए।

विज्ञापन

श्याम किशोर ने पत्र में उल्लेख किया है कि स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग के बाद मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन एवं बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना पदाधिकारी द्वारा लिखित रूप में यह जानकारी दी गई है कि रतवारा ढोली घाट पर पुल निर्माण के लिए एक अरब रुपये की प्राक्कलित राशि तैयार कर प्रशासकीय स्वीकृति हेतु सरकार को भेज दी गई है। इसके बावजूद, सरकार की ओर से अब तक कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया है और इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है।

विज्ञापन


पढ़ें: कर्तव्य में लापरवाही पर 22 थानाध्यक्षों के वेतन पर रोक, एसपी ने तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण    

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोई ठोस पहल नहीं की गई, तो आगामी चुनावों की आचार संहिता लागू होते ही वे जिला मुख्यालय, मुजफ्फरपुर में आत्मदाह करने को विवश होंगे। उन्होंने पत्र की प्रति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, तथा मुजफ्फरपुर के जिला पदाधिकारी को भी प्रेषित की है। श्याम किशोर ने यह भी कहा है कि यदि ऐसी परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी राज्य शासन और प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed