फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Cyclonic Storm Hits Muzaffarpur Roof Blown Off Trees Uprooted and Power Outages Reported three to four Injured

मुजफ्फरपुर में चक्रवाती तूफान का कहर: घरों के छप्पर उड़े, पेड़ गिरे, तीन-चार लोग घायल; बिजली व्यवस्था भी ठप

Sun, 27 Sep 2026 12:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 12:44 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में शनिवार देर शाम आए चक्रवाती बवंडर ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। बलरा किशुन में एक दर्जन से अधिक आम के पेड़ जड़ से उखड़ गए, जबकि खरौना में पेड़ गिरने से तीन से चार लोग घायल हुए।

विज्ञापन
Cyclonic Storm Hits Muzaffarpur Roof Blown Off Trees Uprooted and Power Outages Reported three to four Injured
चक्रवाती तूफान का असर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार की रात आई तेज आंधी और तूफान से बड़े नुकसान की खबर है। कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की देर शाम आए विनाशकारी चक्रवाती बवंडर ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और बवंडर का सबसे भीषण असर अख्तियारपुर पड़ैया पंचायत के बलरा किशुन गांव, खरौना, विशुनपुर राम के अलावा पकाही पंचायत में देखने को मिला है। कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र में आई इस प्राकृतिक आपदा से बगीचों में लगे आम के पेड़ भी गिर गए हैं।
विज्ञापन


तेज हवाओं से घरों के छप्पर उड़े, कई परिवार हुए बेघर
मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र में बवंडर का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। चक्रवाती तूफान की तेज हवाओं के कारण खरौना में एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे तीन से चार लोग घायल हो गए।वहीं, महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के आसपास इस प्राकृतिक प्रकोप ने दर्जनों परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गांव के महादलित टोले में हवाओं के प्रचंड झोंकों ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान कई लोगों के घरों पर लगे एस्बेस्टस और टिन के छप्पर ताश के पत्तों की तरह दूर जाकर गिरे। प्राकृतिक आपदा में कई पक्के और कच्चे मकानों की छतें उड़ जाने से पीड़ित परिवार अचानक बेघर होकर खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन


अनाज, कपड़े और जरूरी कागजात भी हुए नष्ट
चक्रवाती बवंडर के कारण लोगों के घरों में रखा अनाज, बिछावन, कपड़े और कई जरूरी कागजात मलबे तथा बारिश की भेंट चढ़कर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। घरों के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और जरूरी सामान को सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है। आशियाने उजड़ जाने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। पीड़ित परिवार इस आपदा के बाद खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली सब-स्टेशन को भी भारी नुकसान
बिजली संकट को लेकर मामले की जानकारी देते हुए कुढ़नी के विद्युत कार्यपालक अभियंता केशव कृष्णा ने बताया कि चक्रवात के कारण पावर सब-स्टेशन को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। तेज हवा से सब-स्टेशन भवन के शीशे टूट गए हैं और 11 केवी की मुख्य हाईटेंशन सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग के वरीय अधिकारियों को तुरंत अवगत करा दिया गया है। बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए विभागीय कर्मी युद्ध स्तर पर राहत और मरम्मत कार्य में जुट गए हैं। मरम्मत कार्य के साथ-साथ धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है।


ये भी पढ़ें-  बिहार: आज भी बिहार के कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, कोसी-गंडक में उफान से कहां-कहां बाढ़ का खतरा?

बलरा किशुन गांव में एक दर्जन से अधिक आम के पेड़ गिरे
कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र के बलरा किशुन गांव में एक दर्जन से अधिक फलदार आम के पेड़ जड़ से उखड़कर नीचे गिर गए हैं। कई जगह पेड़ों के गिरने से घरों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, खरौना में पेड़ गिरने से तीन से चार लोग घायल हो गए हैं। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। लेकिन चक्रवाती तूफान से इलाके में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, जिसके कारण आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तेज हवाओं और बवंडर के कारण घरों के छप्पर उड़ने तथा पेड़ गिरने से ग्रामीणों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई परिवारों के आशियाने उजड़ जाने के बाद लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed