{"_id":"6630cb1c07bdf53a4906bee6","slug":"bihar-news-tejashwi-yadav-calls-modi-a-lie-factory-accuses-him-of-deception-news-in-hindi-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: मोदी जी झूठ बोलने की फैक्टरी, उन्होंने धोखा दिया; मंच से बोले तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी भी हुए हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: मोदी जी झूठ बोलने की फैक्टरी, उन्होंने धोखा दिया; मंच से बोले तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी भी हुए हमलावर
Tue, 30 Apr 2024 04:12 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:12 PM IST
सार
Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने मोदी सरकार पर जमकर बोला। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी झूठ बोलने के फैक्टरी है। उन्होंने सभी को धोखा दिया है, सभी से झूठ बोला है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद और वैशाली लोकसभा से राजद प्रत्याशी विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला के नामांकन से पूर्व मुजफ्फरपुर क्लब में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी समेत कई नेता और विधायक पहुंचे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक साथ एनडीए सरकार पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अब भाजपा को हराना है। उन्होंने भाजपा भगाओ और देश बचाओ का नारा भी लगाया। तेजस्वी यादव ने फिर कहा कि मोदी जी झूठ बोलने के फैक्टरी है। उन्होंने सभी को धोखा दिया है, सभी से झूठ बोला है। अब यह जुमलाबाजी नहीं चलने वाली है। अभी एक करोड़ युवाओं की सरकारी नौकरी हमारी सरकार आने के बाद मिलेगी। हम चाहते हैं कि अगला 15 अगस्त का तिरंगा लाल किले से इंडी अलाइंस के लोगों द्वारा फहराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन