{"_id":"6643175c12f84a2ef6015810","slug":"bihar-news-seven-girls-drowned-while-bathing-in-sikarhana-river-in-bettiah-divers-saved-five-two-died-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेतिया में सिकरहना नदी में नहाते समय सात किशोरियां डूबीं; गोताखोरों ने पांच को बचाया, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेतिया में सिकरहना नदी में नहाते समय सात किशोरियां डूबीं; गोताखोरों ने पांच को बचाया, दो की मौत
Tue, 14 May 2024 01:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 14 May 2024 01:18 PM IST
सार
Bettiah News: प्रभारी अंचल निरीक्षक रघुनाथ चौधरी ने बताया कि एसडीआरएफ द्वारा लगातार लड़कियों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन अभी तक शवों को बरामद नहीं किया गया है।
विज्ञापन
लड़कियों के शवों को ढूंढ़ने में लगे बचावकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया में सिकरहना नदी में नहाने के दौरान सात सहेलियां पानी में डूब गईं। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच लड़कियों को बचा लिया गया। जबकि दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के बारवा सेमरा घाट के सिकरहना नदी की है। मृत बच्चियों की पहचान बारवा सेमरा घाट वार्ड नंबर 6 निवासी बिस्मिल्लाह मियां की बेटी कुसुमतारा खातून (15) और रोगी मियां की बेटी जिंतारा खातून (14) के रूप में की गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, सात सहेलियां एक साथ बकरी चराने के लिए सिकरहना नदी के किनारे गई हुई थीं। वहीं, बकरी चराने के दौरान सातों सहेली नहाने लगीं। नहाने के दौरान धीरे-धीरे सभी लड़कियां गहरे पानी में चली गईं। चीखने-चिल्लाने पर अगल-बगल के लोग आए और बचाव कार्य शुरू किया।
उसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच लड़कियों को बचा लिया गया। हालांकि दो लड़कियां गहरे पानी में चली गईं, जिनकी डूबने से मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची एसटीआरएफ की टीम दोनों लड़कियों के शव को ढूंढने के लिए लगातार प्रयासरत है, अभी तक शव नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि दो लड़कियां आपस में चचेरी बहनें हैं।
विज्ञापन
प्रभारी अंचल निरीक्षक रघुनाथ चौधरी ने बताया कि एसडीआरएफ के प्रभारी एसआई धुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल देव शिव कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार, सौरभ कुमार निलेश कुमार द्वारा लगातार लड़कियों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन अभी तक शवों को बरामद नहीं किया गया है।