फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: School going teacher died in a road accident in Vaishali chaos in the family

Bihar News : शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत, विद्यालय जाने के दौरान हुआ हादसा

Fri, 06 Dec 2024 04:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2024 04:07 PM IST
सार

 Accident : शुक्रवार की सुबह एक शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वह बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।

विज्ञापन
Bihar News: School going teacher died in a road accident in Vaishali chaos in the family
सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत

विस्तार

वैशाली मेंस्कूल जा रही शिक्षिका की सड़क हादसा में मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के पास की है। मृतका की पहचान शिक्षिका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी कला पूर्वी वार्ड संख्या 25 के पवन कुमार सिंह की पत्नी कुमारी माधुरी सिन्हा (51) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा 
जिला। हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच 22 के सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूल जा रही शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से डाक्टर ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाने की गश्ती पुलिस टीम ने घायल शिक्षिका को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षिका की स्थिति को नाजुक दिखाते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएम ले जाने के दौरान शिक्षिका की मौत रास्ते में ही हो गई।
विज्ञापन


पीएमसीएच पहुंचने से पहले हो गई मौत 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शिक्षिका बाइक पर सवार होकर घोसवर उत्क्रमित मध्य विद्यालय जा रही थी। तभी दौलतपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल शिक्षिका को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन पीएमसीएच जाने के दौरान रास्ते में ही शिक्षिका की मौत हो गई। शिक्षिका की मौत के बाद पुलिस ने महिला शिक्षिका के शव का पोस्टमार्टम हाजीपुर सदर अस्पताल में कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत

सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed